लाइव न्यूज़ :

सुप्रीम कोर्ट ने मनीष सिसोदिया के जमानत मामले को लेकर ईडी और सीबीआई से जवाब मांगा, अगली सुनवाई 29 जुलाई को

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: July 16, 2024 15:50 IST

आम आदम पार्टी (आप) नेता की ओर से पेश होते हुए, वकील विवेक जैन ने पीठ को सूचित किया कि सिसोदिया पिछले 16 महीनों से जेल में हैं और मुकदमा उस चरण से आगे नहीं बढ़ पाया है, जिस पर अक्टूबर 2023 में था जब सुप्रीम कोर्ट ने उनकी जमानत खारिज कर दी थी।

Open in App
ठळक मुद्देसिसोदिया पिछले 16 महीनों से जेल में हैंसुप्रीम कोर्ट ने जमानत मामले को लेकर ईडी और सीबीआई से जवाब मांगासुप्रीम कोर्ट ने 10 अक्टूबर, 2023 को सिसोदिया को जमानत देने से इनकार कर दिया था

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने कथित उत्पाद शुल्क नीति घोटाले के संबंध में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम और धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत दर्ज मामलों में जमानत के लिए दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की याचिका पर मंगलवार को नोटिस जारी किया। न्यायमूर्ति बी आर गवई, न्यायमूर्ति संजय करोल और न्यायमूर्ति के वी विश्वनाथन की पीठ ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) और प्रवर्तन निदेशालय से जवाब मांगा, जिन्होंने उनके खिलाफ मामले दर्ज किए हैं।

आम आदम पार्टी (आप) नेता की ओर से पेश होते हुए, वकील विवेक जैन ने पीठ को सूचित किया कि सिसोदिया पिछले 16 महीनों से जेल में हैं और मुकदमा उस चरण से आगे नहीं बढ़ पाया है, जिस पर अक्टूबर 2023 में था जब सुप्रीम कोर्ट ने उनकी जमानत खारिज कर दी थी। याचिका में कहा गया है कि यदि मुकदमे में कोई प्रगति नहीं होती है तो जमानत पर फिर एक बार विचार करने की छूट दी जाए। 

सुप्रीम कोर्ट ने 10 अक्टूबर, 2023 को सिसोदिया को जमानत देने से इनकार कर दिया था। हालांकि इसने ईडी द्वारा उनके खिलाफ लगाए गए कुछ आरोपों पर संदेह जताया था। अपनी टिप्पणी में अदालत ने कहा था कि "सामग्री और सबूत" हैं जो "अस्थायी रूप से" धन शोधन निवारण अधिनियम, 2002 के तहत लगाए गए आरोपों का समर्थन करते हैं। आरोप के अनुसार, 14 थोक वितरकों ने लगभग 10 महीने की अवधि में 338 करोड़ रुपये का "अतिरिक्त लाभ" अर्जित किया था।

अदालत ने 10 अक्टूबर के आदेश की समीक्षा की मांग करने वाली याचिकाएं भी खारिज कर दीं थीं। 4 जून, 2024 को, सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता द्वारा यह आश्वासन दिए जाने के बाद कि उनके खिलाफ अंतिम आरोपपत्र/अभियोजन शिकायत 3 जुलाई तक दायर की जाएगी, SC की एक अवकाश पीठ ने सिसोदिया की जमानत याचिका पर विचार करने से इनकार कर दिया था।

इसके बाद मामला जस्टिस संजीव खन्ना, संजय करोल और संजय कुमार की तीन जजों की बेंच के सामने आया। हालाँकि, न्यायमूर्ति कुमार ने सुनवाई से खुद को अलग कर लिया जिसके बाद इसे न्यायमूर्ति गवई की अध्यक्षता वाली पीठ के समक्ष रखा गया। कोर्ट अब इस मामले पर 29 जुलाई को सुनवाई करेगा।

टॅग्स :मनीष सिसोदियासीबीआईप्रवर्तन निदेशालयसुप्रीम कोर्टआम आदमी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील