लाइव न्यूज़ :

निजी स्वतंत्रता के मामलों से निपटने में उच्चतम न्यायालय का रूख रहा है उदार, न्यायमूर्ति लोकुर ने कहा

By भाषा | Updated: November 20, 2020 21:46 IST

Open in App

नयी दिल्ली 20 नवंबर न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) मदन बी लोकुर ने शुक्रवार को कहा कि निजी स्वतंत्रता से संबंधित मामलों की सुनवाई में उच्चतम न्यायालय का रवैया उदार रहा है और इसे ऐसा ही होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिकाएं महत्वपूर्ण हैं और उदारता से सुनवाई होनी चाहिए क्योंकि जब आप किसी व्यक्ति को हिरासत में लेते हैं तो आप उस व्यक्ति को बिना मुकदमे के बंधक बनाते हैं। गैर कानूनी तरीके से रोककर रखे गए व्यक्ति के मामले में बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका दाखिल की जाती है ।

दिल्ली हाई कोर्ट वुमन लॉयर्स फोरम और वुमन इन क्रिमनल लॉ एसोसिएशन द्वारा आयोजित ‘आजादी की रक्षा’ विषय पर वेबिनार में लोकुर ने विशेष कानूनों के तहत मुकदमों की रोजाना सुनवाई का समर्थन किया और कानूनी पेशे की राह में आड़े आने वाली विचाराधारा के प्रति आगाह किया।

उन्होंने कहा, ‘‘पूर्व में आपको कुछ ही ऐसे मामले मिलेंगे जहां बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिकाओं में लोगों को राहत नहीं मिली हो। अदालतों ने यह भी कहा है कि एक याचिका खारिज होने पर दूसरी दाखिल की जा सकती है। इसलिए ऐसा नहीं है कि एक रिट याचिका खारिज होने से राह बंद हो जाती है। ’’

न्यायमूर्ति लोकुर ने कहा कि बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिकाओं पर उच्चतम न्यायालय का रूख उदार रहा है और ऐसा होना भी चाहिए। शीर्ष अदालत ने यह भी कहा है कि अगर कोई व्यक्ति याचिका दाखिल नहीं कर सकता तो पोस्टकार्ड से ही शिकायत कर सकता है।

न्यायमूर्ति लोकुर ने कहा कि जब वह गौहाटी उच्च न्यायालय में थे तो उन्होंने एक एसएमएस के आधार पर, जेल में अवैध हिरासत के आरोपों को बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका के तौर पर संज्ञान लिया था।

वकील नरूला ने ‘मीडिया ट्रायल’ पर सवाल उठाए और अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत और सार्वजनिक हुए वाट्सऐप चैट का हवाला दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस