लाइव न्यूज़ :

एलोपैथी के खिलाफ बोलने पर बाबा रामदेव पर नाराज हुआ सुप्रीम कोर्ट, नोटिस जारी कर मांगा जवाब

By विनीत कुमार | Updated: August 23, 2022 13:39 IST

सुप्रीम कोर्ट ने बाबा रामदेव की एलोपैथी और आधुनिक मेडिसिन सिस्टम पर दिए बयानों को लेकर नाराजगी जताई है। कोर्ट ने कहा कि इस बात की क्या गारंटी है कि रामदेव जो कुछ भी करते हैं, वह सब कुछ ठीक कर देगा?

Open in App
ठळक मुद्देएलोपैथी जैसी आधुनिक चिकित्सा पद्धति के खिलाफ बयानबाजी को लेकर बाबा रामदेव पर नाराज हुआ सुप्रीम कोर्ट।कोर्ट ने कहा- क्या गारंटी है कि वह जो कुछ करते हैं, उससे सबकुछ ठीक हो जाएगा।इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) की एक याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने केंद्र और पतंजलि से जवाब भी मांगा है।

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को योग गुरु बाबा रामदेव द्वाका एलोपैथी जैसी आधुनिक चिकित्सा प्रणालियों पर अपमानजनक टिप्पणी के लिए उनकी आलोचना की। एक याचिका पर सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस एनवी रमण ने पूछा, 'बाबा रामदेव एलोपैथी डॉक्टरों पर आरोप क्यों लगा रहे हैं? उन्होंने योग को लोकप्रिय बनाया। ये अच्छा है लेकिन उन्हें अन्य प्रणालियों की आलोचना नहीं करनी चाहिए। इस बात की क्या गारंटी है कि वे जो कुछ भी करते हैं, वह सब कुछ ठीक कर देगा?'

सुप्रीम कोर्ट ने इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) की एक याचिका पर सुनवाई करते हुए ये टिप्पणियां कीं। इस याचिका में एलोपैथिक दवाओं, उनके डॉक्टरों और कोविड -19 टीकाकरण के खिलाफ नकारात्मक अभियान फैलाए जाने का आरोप लगाया गया था। चीफ जस्टिस की अगुवाई वाली पीठ ने आईएमए की याचिका पर पतंजलि आयुर्वेद और केंद्र को नोटिस जारी कर जवाब भी मांगा है।

बता दें कि पिछले साल जब देश में कोरोना की दूसरी लहर के दौरान इस महामारी से हजारों लोगों की मौत हो रही थी, तब रामदेव को एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें वे ये कहते नजर आए थे कि 'इलाज या ऑक्सीजन नहीं मिलने की बजाय कही अधिक लाखो एलोपैथिक दवाओं के कारण मारे गए हैं।' योग गुरु ने तब कथित तौर पर एलोपैथी को 'बेवकूफाना' विज्ञान भी कहा था।

उन्होंने यह भी दावा किया था कि भारत में कई डॉक्टरों की कोरोना वैक्सीन की दोनों खुराक मिलने के बाद भी मौत हो गई। आईएमए ने कहा था कि रामदेव ने एलोपैथी और आधुनिक चिकित्सा के चिकित्सकों की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाया है, जबकि वे महामारी के दौरान लोगों का जीवन बचाने का प्रयास कर रहे थे।

इससे पहले पिछले हफ्ते दिल्ली हाई कोर्ट ने भी बाबा रामदेव को एलोपैथी के खिलाफ बोलकर लोगों को गुमराह नहीं करने की सलाह दी थी। कोर्ट ने कहा था कि उन्हें (बाबा रामदेव) ‘तथ्यों से इतर’ कुछ भी बोलकर जनता को गुमराह नहीं करना चाहिए।

टॅग्स :बाबा रामदेवसुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतकेरलम चुनावः मेरा फोकस यहां पर, असम, बंगाल, तमिलनाडु में मेरे साथी कर रहे कैंपेन?, कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा-BJP को वोट देना बेकार

भारतहिम्मत कैसे हुई ऐसा करने की?, वादी के पिता ने सीजेआई के भाई को फोन किया, नाराज न्यायाधीश ने कहा- क्या वह मुझे आदेश देंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब