लाइव न्यूज़ :

सुप्रीम कोर्ट ने सत्र न्यायालय को आजम खान की याचिका पर कल सुनवाई करने का दिया निर्देश, जानें मामला

By मनाली रस्तोगी | Updated: November 9, 2022 16:41 IST

सुप्रीम कोर्ट ने 2019 के हेट स्पीच मामले में आजम खान की सजा पर अंतरिम रोक लगाने का आदेश दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने रामपुर कोर्ट को आजम खान की दोषसिद्धि के खिलाफ अपील पर गुरुवार को सुनवाई करने का निर्देश दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देपिछले महीने उत्तर प्रदेश की एक अदालत ने आजम खान को हेट स्पीच के मामले में दोषी ठहराया और तीन साल जेल की सजा सुनाई थी।उनकी सजा के बाद सपा नेता को यूपी विधानसभा की सदस्यता से अयोग्य घोषित कर दिया गया।इसके साथ ही रामपुर सदर विधानसभा सीट को खाली घोषित कर दिया गया।

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग से कहा कि वह विधायक आजम खान की अयोग्यता के मद्देनजर रामपुर सदर विधानसभा सीट पर उपचुनाव को लेकर फिलहाल 10 नवंबर तक अधिसूचना जारी न करे। कोर्ट ने हेट स्पीच मामले में दोषसिद्धि पर रोक लगाने की सपा नेता आजम खान की अपील पर गुरुवार को ही सुनवाई करने का सत्र न्यायाधीश को निर्देश दिया है। 

कोर्ट ने कहा कि समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान की याचिका पर अदालत का फैसला आने के बाद चुनाव आयोग 11 नवंबर को या उसके बाद रामपुर सदर विधानसभा उपचुनाव के लिए अधिसूचना जारी कर सकता है। पिछले महीने उत्तर प्रदेश की एक अदालत ने आजम खान को हेट स्पीच के मामले में दोषी ठहराया और तीन साल जेल की सजा सुनाई थी।

उनकी सजा के बाद सपा नेता को यूपी विधानसभा की सदस्यता से अयोग्य घोषित कर दिया गया और रामपुर सदर विधानसभा सीट को खाली घोषित कर दिया गया। हेट स्पीच के मामले में दोषी ठहराए जाने और तीन साल की जेल की सजा के बाद आजम खान ने राज्य विधानसभा से अपनी अयोग्यता के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था। 

टॅग्स :आज़म खानसुप्रीम कोर्टसमाजवादी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

क्राइम अलर्टदिसंबर 2022 से रेप, फरवरी 2025 में जबरन खिलाई गर्भनिरोधक गोलियां?, नर्स ने सपा सांसद जिया उर रहमान वर्क के बहनोई डॉ. जैद वारसी पर लगाए दुष्कर्म आरोप?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया