लाइव न्यूज़ :

अनिल देशमुख की जमानत याचिका पर SC ने बॉम्बे हाईकोर्ट को जल्द सुनवाई करने को कहा, जानें पूरा मामला

By मनाली रस्तोगी | Updated: May 31, 2022 12:07 IST

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को बॉम्बे हाईकोर्ट से कहा कि वह मनी लॉन्ड्रिंग मामले में महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख की जमानत याचिका पर तेजी से सुनवाई करने पर विचार करे।

Open in App
ठळक मुद्देअनिल देशमुख ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि उनकी जमानत याचिका 25 मार्च से बॉम्बे हाईकोर्ट में सुनवाई के लिए लंबित है।पिछले हफ्ते देशमुख को उच्च रक्तचाप और सीने में दर्द की शिकायत के बाद नगर निगम द्वारा संचालित केईएम अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था।ईडी ने देशमुख और अन्य के खिलाफ भ्रष्टाचार के एक मामले के आधार पर मामला दर्ज किया था।

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को बॉम्बे हाई कोर्ट से मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अनिल देशमुख की जमानत की याचिका पर तेजी से सुनवाई करने को कहा। सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री को हाई कोर्ट के समक्ष लंबित उनकी जमानत याचिका को शीघ्र सूचीबद्ध करने की मांग करते हुए एक आवेदन दायर करने की स्वतंत्रता भी दी। 

वहीं, न्यायिक हिरासत में रह रहे राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के वरिष्ठ नेता अनिल देशमुख ने शीर्ष अदालत को बताया कि उनकी जमानत याचिका पर 25 मार्च से हाई कोर्ट में सुनवाई नहीं हुई है। बताते चलें कि पिछले हफ्ते देशमुख को उच्च रक्तचाप और सीने में दर्द की शिकायत के बाद नगर निगम द्वारा संचालित केईएम अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था।

72 वर्षीय पूर्व मंत्री को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने नवंबर 2021 में कथित तौर पर 100 करोड़ रुपए की जबरन वसूली और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया था। ईडी ने देशमुख और अन्य के खिलाफ भ्रष्टाचार के एक मामले के आधार पर मामला दर्ज किया था। उनके खिलाफ केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने मामला दर्ज किया है।

टॅग्स :अनिल देशमुखसुप्रीम कोर्टबॉम्बे हाई कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतहिम्मत कैसे हुई ऐसा करने की?, वादी के पिता ने सीजेआई के भाई को फोन किया, नाराज न्यायाधीश ने कहा- क्या वह मुझे आदेश देंगे?

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

भारतकानून की भावना का भी ध्यान रखना जरूरी

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम