लाइव न्यूज़ :

बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे का बयान, 'बीजेपी उम्मीदवार चाहे चोर, बदमाश या डकैत हो, उसका समर्थन करो'

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: October 26, 2019 11:24 IST

Nishikant Dubey: बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने कहा है कि बीजेपी जिस भी उम्मीदवार का चयन करे, फिर चाहे वह अपराधी हो या विकलांग, उसको वोट दें

Open in App
ठळक मुद्देनिशिकांत दुबे ने कहा कि बीजेपी जिसे भी चुने, चाहे वह अपराधी ही क्यों न हो उसको वोट देंझारखंड से सांसद दुबे ने कहा कि उन्हें पार्टी के शीर्ष नेतृत्व पर भरोसा करना चाहिए

झारखंड से बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी जिस भी उम्मीदवार को चुनें, फिर चाहे वह अपराधी हो या विकलांग, उसका समर्थन किया जाना चाहिए, क्योंकि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के फैसलों पर भरोसा करना चाहिए। 

निशिकांत दुबे ने ये बयान चुनाव प्रचार के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए दिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है और अब इस पर विवाद खड़ा होना शुरू हो गया है।

चोर, बदमाश, डकैत, जिसे भी चुने बीजेपी उसका समर्थन करो: निशिकांत दुबे

झारखंड में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए दुबे ने कहा, 'जिसे भी भारतीय जनता पार्टी उम्मीदवार बना दे, विकलांग हो, चोर हो, डकैत हो, बदमाश हो, हमें उसका समर्थन करना चाहिए। हमें पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व, अमित शाह, प्रधानमंत्री मोदी जी, रघुबर दास पर भरोसा करना चाहिए कि वे जो भी चुनाव करेंगे सही करेंगे।'

उन्होंने कहा, 'क्योंकि भारतीय जनता पार्टी एक ऐसी पार्टी है जो भ्रष्ट पार्टी नहीं है। पांच साल में हमने केंद्र और राज्य में न किसी को कमाने दिया न कमाया, न पैसा खाया है और न ही किसी को खाने दिया है। आज हमने चिदंबरम को भी जेल में डाल दिया है। हो सकता है 2-4 दिन में आपको खबर मिल जाए कि सोनिया गांधी के जो दामाद हैं रॉबर्ट उनको भी हमने जेल में डाल दिया।'

गोड्डा संसदीय क्षेत्र से बीजेपी के सांसद निशिकांत दुबे इस साल के अंत में होने वाले झारखंड विधानसभा चुनावों के लिए प्रचार कर रहे थे।

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)झारखंडझारखंड विधानसभा चुनाव 2019अमित शाहनरेंद्र मोदीरघुवर दास
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर