लाइव न्यूज़ :

सुपर 30 के संस्थापक पद्मश्री आनंद कुमार बिहार झारखंड एसोसिएशन ऑफ नॉर्थ अमेरिका की स्वर्ण जयंती में बतौर मुख्य अतिथि होंगे शामिल

By एस पी सिन्हा | Updated: May 21, 2025 15:39 IST

दुनियाभर में बसे बिहार-झारखंड मूल के प्रवासियों को जोड़ने का एक महत्वपूर्ण अवसर होगा, जिसमें अमेरिका और अन्य देशों से बड़ी संख्या में लोग हिस्सा लेंगे। 

Open in App
ठळक मुद्देआनंद कुमार का समारोह में उपस्थित होना इस स्वर्ण जयंती कार्यक्रम का विशेष आकर्षण होगा। संघर्ष, बुद्धिमत्ता और सामाजिक उत्थान के प्रति गहरी प्रतिबद्धता। बजान भी इसी सोच को शेयर करता है।सुपर 30 के माध्यम से आनंद कुमार की प्रेरणादायक यात्रा बिहार की असली आत्मा को दर्शाती है।

पटनाः बिहारझारखंड एसोसिएशन ऑफ नॉर्थ अमेरिका (बीजेएएनए) की स्वर्ण जयंती समारोह में भाग लेने के लिए सुप्रसिद्ध शिक्षक और सुपर 30 के संस्थापक पद्मश्री आनंद कुमार को आमंत्रित किया गया है। बीजेएएनए की स्थापना के 50 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में यह भव्य समारोह 24 और 25 मई को हयात रीजेंसी, न्यू ब्रन्सविक, न्यू जर्सी में आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन दुनियाभर में बसे बिहार-झारखंड मूल के प्रवासियों को जोड़ने का एक महत्वपूर्ण अवसर होगा, जिसमें अमेरिका और अन्य देशों से बड़ी संख्या में लोग हिस्सा लेंगे। 

इस संबंध में बीजेएएनए के अध्यक्ष संजीव सिंह ने बताया कि एक प्रतिष्ठित शिक्षाविद् जैसे आनंद कुमार का समारोह में उपस्थित होना इस स्वर्ण जयंती कार्यक्रम का विशेष आकर्षण होगा। उन्होंने कहा कि सुपर 30 के माध्यम से आनंद कुमार की प्रेरणादायक यात्रा बिहार की असली आत्मा को दर्शाती है। संघर्ष, बुद्धिमत्ता और सामाजिक उत्थान के प्रति गहरी प्रतिबद्धता। बजान भी इसी सोच को शेयर करता है।

संजीव सिंह ने बताया कि आनंद कुमार की लोकप्रियता उनके वंचित वर्ग के छात्रों के प्रति समर्पण और उनके जीवन पर आधारित फिल्म 'सुपर 30' की भारी सफलता के कारण अमेरिका में भी बहुत अधिक है। उन्होंने कहा कि हम लोगों को आनंद कुमार, जो पहले भी अमेरिका की प्रमुख विश्वविद्यालयों में व्याख्यान देने आ चुके हैं।

संजीव सिंह ने कहा कि यह भव्य आयोजन बीजेएएनए की इतिहास, विरासत और उपलब्धियों को एक साथ मंच पर लाने का प्रयास है। बीजेएएनए आज बिहार-झारखंड के लोगों को जोड़ने वाली एक मजबूत कड़ी बन चुकी है। यह दो दिवसीय ऐतिहासिक आयोजन दुनिया भर से हजारों लोगों को आकर्षित करने की उम्मीद है। जिससे यह भारत से बाहर बिहार–झारखंड समुदाय का सबसे बड़ा मिलन समारोह बन सकता है। इस कार्यक्रम के माध्यम से क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक परंपराएं, प्रतिभाएं और जज़्बा वैश्विक मंच पर प्रस्तुत किया जाएगा।

टॅग्स :सुपर 30बिहारपटनाझारखंडअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी