लाइव न्यूज़ :

बीजेपी का ममता बनर्जी पर पलटवार, सुकांत मजूमदार ने बंगाल में बीजेपी की महिला सदस्य को निर्वस्त्र घुमाने का आरोप लगाया

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: July 21, 2023 15:28 IST

कोलकाता में पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि आने वाले चुनाव में देश की महिलाएं आपको देश की राजनीति से बाहर कर देंगी। बीजेपी ने पलटवार करते हुए बंगाल में बीजेपी की महिला सदस्य को निर्वस्त्र घुमाने का आरोप लगाया।

Open in App
ठळक मुद्देमणिपुर मामले को लेकर विपक्ष केंद्र सरकार और पीएम मोदी पर हमलावर हैममता बनर्जी ने कहा- देश की महिलाएं बीजेपी को सत्ता से बाहर कर देंगीबीजेपी का पलटवार, बंगाल में बीजेपी की महिला सदस्य को निर्वस्त्र घुमाने का आरोप

नई दिल्ली: मणिपुर में दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर उनकी परेड कराने का वीडियो वायरल होने के बाद से ही विपक्ष केंद्र सरकार और पीएम मोदी पर हमलावर है। कोलकाता में पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि आने वाले चुनाव में देश की महिलाएं आपको देश की राजनीति से बाहर कर देंगी।

ममता ने  कहा, "आपने (बीजेपी) 'बेटी बचाओ' का नारा दिया था, अब आपका नारा कहां है?  आज मणिपुर जल रहा है, पूरा देश जल रहा है। बिलकिस बानो मामले में आरोपियों को जमानत पर रिहा कर दिया गया। पहलवान मामले में बृज भूषण सिंह को भी जमानत मिल गई। आने वाले चुनाव में देश की महिलाएं आपको देश की राजनीति से बाहर कर देंगी।" 

पश्चिम बंगाल की सीएम ने आगे कहा, "मैं पीएम मोदी से पूछना चाहती हूं कि क्या मणिपुर की घटना से आपको थोड़ा भी दुख नहीं हुआ? आप पश्चिम बंगाल पर उंगली उठाते हैं लेकिन क्या आपको बहनों और माताओं से प्यार नहीं है? कब तक बेटियां जलाई जाएंगी, दलित, अल्पसंख्यक मारे जाएंगे, लोग मारे जाएंगे? हम मणिपुर नहीं छोड़ेंगे, उत्तर पूर्वी बहनें हमारी बहनें हैं।"

ममता के बयानों पर बीजेपी ने तुरंत ही पलटवार भी किया। पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष डॉ. सुकांत मजूमदार ने नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनावों के दौरान बीजेपी की महिला सदस्य को निर्वस्त्र कर घुमाने का आरोप लगाया। 

सुकांत मजूमदार ने कहा, "मणिपुर में जो घटना हुई वो बहुत दुखद है, हम उसकी कड़ी निंदा करते हैं, ऐसी घटना कहीं भी नहीं होनी चाहिए। लेकिन बंगाल के दक्षिण पांचला में भाजपा की महिला सदस्य को पंचायत चुनाव लड़ने के कारण निर्वस्त्र करके घुमाया गया। क्या ये मणिपुर से कम दुःखद घटना है? फर्क बस ये है कि इसकी कोई वीडियो नहीं है। क्योंकि ममता बनर्जी की पुलिस और गुंडे किसी को भी वीडियो नहीं बनाने देते।"

उन्होंने आगे कहा, "बंगाल में कुछ दिन पहले हुए पंचायत चुनाव में जो हिंसा हुई वह सबको पता है। ये हिंसा पश्चिम बंगाल की राजनीति के साथ बहुत वर्षों से जुड़ी हुई है, लेफ्ट के शासनकाल में भी वहां हिंसा होती थी। 2011 में ममता बनर्जी ने बंगाल के लोगों को अपनी सरकार आने के बाद आश्वासन दिया था कि ये हिंसा बंद होगी, लेकिन परिवर्तन कुछ नहीं हुआ बल्कि ममता जी की सरकार में हिंसा और ज्यादा बढ़ गई है।"

टॅग्स :Mamta Banerjeeमणिपुरनरेंद्र मोदीNarendra ModiTrinamool Congress
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया