सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की बैठक में होगा नए प्रदेश अध्यक्ष का चयन, सपा से गठबंधन पर भी हो सकती चर्चा

By भाषा | Published: August 27, 2019 06:09 AM2019-08-27T06:09:23+5:302019-08-27T06:09:23+5:30

शुक्रवार को सुभासपा नेता और योगी सरकार में पूर्व मंत्री ओमप्रकाश राजभर और सपा प्रमुख अखिलेश यादव के बीच मुलाकात हुई थी। तब से ही कयास लगने लगे थे कि दोनो पार्टियां उप्र में 13 सीटो पर होने वाले उप चुनाव में मिलकर लड़ सकती हैं।

Suheldev Bharatiya Samaj Party meeting will hold for new state president | सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की बैठक में होगा नए प्रदेश अध्यक्ष का चयन, सपा से गठबंधन पर भी हो सकती चर्चा

File Photo

Highlightsभारतीय जनता पार्टी की पूर्व सहयोगी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) ने सोमवार को कहा कि मंगलवार को उनकी मासिक बैठक होगी जिसमें पार्टी के नये उत्तर प्रदेश अध्यक्ष का चयन किया जायेगा।इस बैठक में राज्य में 13 विधानसभा सीटों के लिए होने वाले उप चुनाव में समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन की संभावना पर भी चर्चा हो सकती है।

भारतीय जनता पार्टी की पूर्व सहयोगी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) ने सोमवार को कहा कि मंगलवार को उनकी मासिक बैठक होगी जिसमें पार्टी के नये उत्तर प्रदेश अध्यक्ष का चयन किया जाएगा। इस बैठक में राज्य में 13 विधानसभा सीटों के लिए होने वाले उप चुनाव में समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन की संभावना पर भी चर्चा हो सकती है।

सुभासपा के महासचिव अरविंद राजभर ने बताया कि ''27 अगस्त को पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक लखनऊ में होगी। इसमें उपचुनाव के लिये समाजवादी पार्टी के साथ किसी भी प्रकार के गठबंधन पर भी चर्चा होगी।''

गौरतलब है कि शुक्रवार को सुभासपा नेता और योगी सरकार में पूर्व मंत्री ओमप्रकाश राजभर और सपा प्रमुख अखिलेश यादव के बीच मुलाकात हुई थी। तब से ही कयास लगने लगे थे कि दोनो पार्टियां उप्र में 13 सीटो पर होने वाले उप चुनाव में मिलकर लड़ सकती हैं।

इस बीच ओमप्रकाश राजभर एक कथित वीडियो वायरल हुआ जिसमें उन्होंने भाजपा एवं उनके नेताओं पर कुछ विवादास्पद टिप्पणी की। राजभर के इस भाषण का वीडियो वायरल होने के बाद मऊ के जिलाधिकारी ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी ने उप जिलाधिकारी घोसी को इस विवादास्पद भाषण की जांच करने के आदेश दिये हैं।

गौरतलब है कि सुभासपा ने वर्ष 2017 का विधानसभा चुनाव भाजपा के साथ मिलकर लड़ा था और उसे चार सीटों पर सफलता मिली थी। सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर को सरकार में कैबिनेट मंत्री भी बनाया गया था। किंतु आरक्षण तथा कुछ अन्य मुद्दों पर मतभेद होने और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की खुलेआम आलोचना करने पर राजभर को लोकसभा चुनाव के बाद मंत्रिमण्डल से बर्खास्त कर दिया गया था। 

Web Title: Suheldev Bharatiya Samaj Party meeting will hold for new state president

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे