लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम कल्याण सिंह की अचानक बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में कराया गया एडमिट

By वैशाली कुमारी | Updated: July 5, 2021 17:04 IST

उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम कल्याण सिंह की अचानक तबीयत बिगड़ने के कारण उन्हें शनिवार की रात को लखनऊ के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Open in App
ठळक मुद्दे89 वर्ष के हो चुके कल्याण से पिछले वर्ष सितंबर में कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे।योगी आदित्यनाथ ने अस्पताल पहुंचकर कल्याण सिंह का हालचाल जाना और कल्याण सिंह का इलाज कर रहे डॉक्टरों से भी बातचीत की। अस्पताल की तरफ से उनका हेल्थ बुलिटिन भी जारी किया जायेगा।

लखनऊः  उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम कल्याण सिंह की अचानक तबीयत बिगड़ गई। शनिवार रात उन्हें लखनऊ के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उनके शरीर में सूजन की शिकायत थी जिसके चलते उनकी तबीयत अचानक ज्यादा खराब हो गई। पिछले सप्ताह भी उनकी तबीयत खराब होने की वजह से उन्ऊ अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके खून की जांच की गई जिसमें यूरिया और क्रिटनिन की मात्रा अधिक पाई गई है।

कल्याण सिंह किस शख्सियत से हर कोई परिचित है यूपी के पूर्व सीएम रहने के साथ ही वह राजस्थान के राज्यपाल भी रह चुके हैं। उनकी तबीयत बिगड़ने की खबर जैसे ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मिली वह उनसे मिलने लोहिया अस्पताल पहुंच गए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अस्पताल पहुंचकर कल्याण सिंह का हालचाल जाना और कल्याण सिंह का इलाज कर रहे डॉक्टरों से भी बातचीत की। डॉक्टर ने कहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की तबीयत अब स्थिर है चिंता करने की कोई बात नहीं है। जल्द ही अस्पताल की तरफ से उनका हेल्थ बुलिटिन भी जारी किया जायेगा। 89 वर्ष के हो चुके कल्याण से पिछले वर्ष सितंबर में कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशभारतीय जनता पार्टीयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत