लाइव न्यूज़ :

यूरोपीय सांसदों के कश्मीर दौरे पर सुब्रमण्यम स्वामी का एतराज , मोदी सरकार से कहा- ये हमारी राष्ट्रीय नीति से उलट फैसला

By विनीत कुमार | Updated: October 28, 2019 17:37 IST

सुब्रमण्यम स्वामी ने ट्वीट कर कहा है कि यूरोपियन यूनियन के सांसदों को जम्मू-कश्मीर का दौरा कराना भारत की नीति के उलट है।

Open in App
ठळक मुद्देसुब्रमण्यम स्वामी ने मोदी सरकार को यूरोपीय सांसदों के कश्मीर दौरे को रद्द करने को कहास्वामी ने ट्वीट कर कहा- ये दौरान हमारी राष्ट्रीय नीति के उलट, कल जम्मू-कश्मीर का दौरा करेगा प्रतिनिधिमंडल

भारत सरकार के यूरोपियन यूनियन के सासंदों के एक प्रतिनिधिमंडल के जम्मू-कश्मीर के दौरे के लिए इजाजत देने पर राज्य सभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने सवाल खड़े किये हैं।

स्वामी ने एक ट्वीट कर कहा कि यह भारत की नीति के उलट है और सरकार को तत्काल इस दौरे को कैंसल कर देना चाहिए क्योंकि ये सही नहीं है। यूरोपियन यूनियन का 28 सदस्यों का प्रतिनिधिमंडल भारत दौरे पर है और कश्मीर दौरे से पहले सभी सदस्यों ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से भी मुलाकात की है।

प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से भी मुलाकात की पुष्टि की गई है। साथ ही ये भी बताया गया है कि ये दल मंगलवार (29 अक्टूबर) को जम्मू-कश्मीर का दौरा करेगा। इस खबर के बाद सुब्रमण्यम स्वामी ने ट्वीट किया, 'मैं हैरान हूं कि विदेश मंत्रालय ने यूरोपियन यूनियन के सांसदों के लिए प्रबंध किये हैं (जबकि ये ईयू का आधिकारिक डेलिगेशन नहीं है) कि वो जम्मू-कश्मीर का दौरा कर सके। यह हमारी राष्ट्रीय नीति के खिलाफ है। मैं सरकार से गुजारिश करता हूं कि वह इस दौरे को रद्द करे क्योंकि ये गलत है।' 

इससे पहले पीएम मोदी ने सोमवार को यूरोपियन यूनियन के सांसदों के साथ मुलाकात के दौरान कहा कि आतंकवाद का समर्थन या इसे बढ़ावा देने में सहयोग करने वालों के खिलाफ तत्काल सख्त कार्रवाई करने की जरूरत है।

पीएम मोदी ने साथ ही कहा, 'उम्मीद है कि जम्मू-कश्मीर सहित देश के अन्य हिस्सों में उनका (ईयू सांसदों) दौरा सफल रहे। कश्मीर का दौरा इस दल को सांस्कृतिक और धार्मिक और क्षेत्रीय विविधता को समझने में मदद करेगा। साथ ही वे विकास और क्षेत्र को लेकर सरकार की प्राथमिकता के नजरिये को भी समझ सकेंगे।'

बता दें कि राज्य से आर्टिकल 370 हटने के बाद ये किसी भी विदेशी प्रतिनिधनमंडल का पहला कश्मीर दौरा होगा। यूरोपियन यूनियन के सांसदों ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से भी मुलाकात की। सूत्रों के अनुसार यूरोपियन यूनियन का संसदीय दल जम्मू-कश्मीर के प्रशासनिक अधिकारियों और श्रीनगर के स्थानीय लोगों से मुलाकात करेगा। यह दल जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल से भी मुलाकात कर सकता है।

टॅग्स :सुब्रमणियन स्वामीनरेंद्र मोदीजम्मू कश्मीरअजीत डोभाल
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?