लाइव न्यूज़ :

सबरीमला मुद्दाः BJP कार्यकर्ताओं को पीएम मोदी की सलाह, लोकतांत्रिक नियमों के तहत रखें राय

By भाषा | Updated: December 15, 2018 04:46 IST

लोकसभा चुनाव से पहले देशभर में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ संवाद के तहत राज्य के पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत के दौरान मोदी ने कहा कि लोगों के बीच जागरुकता फैलाने के उनके प्रयासों में कोई अप्रिय स्थिति नहीं होना चाहिए और उन्होंने एक ‘दुखद खबर’ का हवाला दिया।

Open in App

सबरीमला मुद्दे पर केरल सरकार के खिलाफ भाजपा द्वारा प्रदर्शन किये जाने के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शु्क्रवार को राज्य के पार्टी कार्यकर्ताओं को लोगों को अपनी बात समझाने के लिए लोकतांत्रिक और संवैधानिक नियमों का पालन करते हुए दृढ़ता से अपनी राय प्रकट करने को कहा है। 

लोकसभा चुनाव से पहले देशभर में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ संवाद के तहत राज्य के पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत के दौरान मोदी ने कहा कि लोगों के बीच जागरुकता फैलाने के उनके प्रयासों में कोई अप्रिय स्थिति नहीं होना चाहिए और उन्होंने एक ‘दुखद खबर’ का हवाला दिया।

प्रधानमंत्री 55 वर्षीय वेणुगोपाल नैयर की मौत का जिक्र कर रहे थे जो बृहस्पतिवार को पार्टी के प्रदर्शन स्थल के समीप आत्मदाह कर लिया था। भाजपा ने राज्य में बंद का आह्वान किया था और दावा किया था कि नैयर ने सबरीमला मुद्दे पर पिनराई विजयन की अगुवाई वाली सरकार के अड़ियल रवैये के कारण यह अतिवादी कदम उठाया।

लेकिन पुलिस ने दावा किया कि नैयर ने दम टूटने से पहले मजिस्ट्रेट के सामने कहा था कि उसने अवसाद के चलते ऐसा कदम उठाया और वह अपने शरीर में आग लगाने के बाद प्रदर्शन स्थल की ओर भागा।

मोदी ने भाजपा कार्यकर्ताओं से राज्यभर में लोगों को अतिवादी कदम नहीं उठाने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। उन्होंने अट्टिंगल, मावेलिक्कारा, कोल्लाम, अलप्पझुआ और पठानमथिट्टा के पार्टी के मतदान केंद्र स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से संवाद में कहा कि हर जीवन महत्वपूर्ण है और उसे ऐसी मार नहीं झेलनी चाहिए। 

मोदी ने राज्य में कथित राजनीतिक हिंसा में भाजपा कार्यकर्ताओं की मौत का जिक्र किया और त्रिपुरा का उदाहरण दिया जहां इसी साल भगवा पार्टी ने 20 सालों से सत्तासीन वामदलों को हरा दिया। उन्होंने कहा कि केरल में भी वह दिन दूर नहीं है।

एक पार्टी कार्यकर्ता के इस सवाल पर कि पार्टी इस दक्षिण राज्य में अपना आधार कैसे फैला सकती है तो उन्होंने कह कि वे लोगों की आवाज सुनें, लोग उनकी सुनेंगे।

टॅग्स :सबरीमाला मंदिरनरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी