लाइव न्यूज़ :

सुब्रमण्यम स्वामी ने निर्मला सीतारमण के बजट भाषण में निकाली कई खामियां, 55 वर्ष के दावे पर कहा- हरे राम!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 6, 2019 12:26 IST

सबसे पहले उन्होंने लिखा कि बजट भाषण के पैराग्राफ 8 में वित्त मंत्री ने कहा कि भारत जीडीपी के मामले में दुनिया की छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गई है. परचेजिंग पावर पैरिटी(PPP) के मामले में हमारी अर्थव्यवस्था दुनिया में तीसरे स्थान पर है. स्वामी ने आगे लिखा कि दोनों एक साथ सही नहीं हो सकते.

Open in App
ठळक मुद्दे वित्त मंत्री के दावों पर स्वामी ने एक के बाद एक ट्वीट किए हैं. भारत जीडीपी के मामले में दुनिया की छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गई है.

बीजेपी नेता और राज्यसभा से सांसद सुब्रमण्यम स्वामी अक्सर अपने बयानों से पार्टी को भी असहज करते रहते हैं. बीते दिन संसद में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा बजट पेश किया गया जिसमें सरकार ने कई नए वादे और दावे किए हैं. लेकिन वित्त मंत्री के दावों पर स्वामी ने एक के बाद एक ट्वीट किए हैं. 

सबसे पहले उन्होंने लिखा कि बजट भाषण के पैराग्राफ 8 में वित्त मंत्री ने कहा कि भारत जीडीपी के मामले में दुनिया की छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गई है. परचेजिंग पावर पैरिटी(PPP) के मामले में हमारी अर्थव्यवस्था दुनिया में तीसरे स्थान पर है. स्वामी ने आगे लिखा कि दोनों एक साथ सही नहीं हो सकते. 

 

उन्होंने वित्त मंत्री के 55 साल में 1 ट्रिलियन डॉलर और अपनी सरकार के 5 वर्ष में ही 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था के लक्ष्य को प्राप्त करने वाले बयान पर भी तंज कसा है. उन्होंने लिखा कि 55 वर्ष कब से कब तक? 1 ट्रिलियन डॉलर 26 मई 2019 तक जोड़ा? आज 3 ट्रिलियन डॉलर के नजदीक? 1 ट्रिलियन डॉलर केवल छह सप्ताह में, हरे राम!

 

उन्होंने 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने के दावे पर भी सवाल उठाया. स्वामी के अनुसार 2018 के बजट में यह फैसला लिया गया था.

 

अगर 4 वर्ष में इस लक्ष्य को प्राप्त करना है तो कृषि विकास दर को 18 प्रतिशत की रफ्तार से बढ़ना होगा. अभी देश में कृषि विकास की रफ्तार दो प्रतिशत से भी कम है. स्वीट ड्रीम्स 

टॅग्स :सुब्रमणियन स्वामीनिर्मला सीतारमणनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए