लाइव न्यूज़ :

हड़ताल कर रहे एमसीडी के कर्मचारी शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास तक मार्च करेंगे

By भाषा | Updated: January 15, 2021 01:32 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 जनवरी दिल्ली की तीनों नगर निगमों के कर्मचारी शुक्रवार को सिविक सेंटर से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर तक विरोध मार्च निकालेंगे। उनकी मांग है कि उनका बकाया वेतन जारी किया जाए।

एमसीडी कर्मचारी संघ के संयोजक एपी खान ने बताया कि प्रदर्शनकारी सदस्यों ने कोविड-19 के टीकाकरण के लिए लगाई गई ड्यूटी का "बहिष्कार" करने का भी फैसला किया है।

दिल्ली समेत समूचे देश में 16 जनवरी से टीकाकरण शुरू होगा।

खान ने कहा कि कई कर्मचारियों की तनख्वाह पिछले कई महीनों से नहीं दी गई है जिनमें वे कर्मी भी शामिल हैं जो हाल में सेवानिवृत्त हुए हैं।

उन्होंने कहा, " वे हमसे कहते हैं कि हम कोविड ड्यूटी पर जाएं। हमने टीकाकरण के लिए लगाई गई ड्यूटी का बहिष्कार करने का निर्णय किया है।"

खान ने बताया कि हड़ताल कर रहे कर्मी उत्तरी दिल्ली और दक्षिणी दिल्ली नगर निगमों के मुख्यालय सिविक सेंटर से शुक्रवार सुबह मुख्यमंत्री आवास तक मार्च करेंगे।

उत्तरी दिल्ली के महापौर जयप्रकाश ने कहा, " मैंने उन्हें आश्वस्त किया है कि निगम उनके बकाया वेतन को जारी करने का प्रयास कर रहा है लेकिन टीकाकरण की ड्यूटी का बहिष्कार करना सही नहीं है। डीडीएमए अधिनियम के मुताबिक, अगर वे ड्यूटी से इनकार करते हैं तो कार्रवाई की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट2022 के बाद दूसरा मौका, एक सीजन में पहले 2 मैच में हार?, 6 बार पंजाब किंग्स के खिलाफ सीएसके ने बनाए 200 से अधिक रन

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'