लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश के खरगोन में आवारा कुत्तों ने मचाया कहर, हमला करके 5 साल की बच्ची को उतारा मौत के घाट

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: October 23, 2022 14:42 IST

मध्य प्रदेश के खरगोन स्थित बकावां गांव में आवारा कुत्तों के झुंड ने पांच साल की लड़की पर एक साथ हमला बोल दिया, जिसमें बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देएमपी के खरगोन में आवारा कुत्तों ने ऐसा कहर मचाया कि एक बच्ची को जान से हाथ धोना पड़ा घटना बकावां गांव की है, जहां आवारा कुत्तों के झुंड ने पांच साल की लड़की पर हमला बोल दियाकुत्तों ने बच्ची पर जानलेवा हमला तब किया, जब वो घर के पास स्थित किराने के दुकान पर जा रही थी

खरगोन:मध्य प्रदेश के खरगोन में सड़क के कुत्तों ने ऐसा कहर मचाया कि एक पांच साल की मालूम को अपनी जान गवानी पड़ी। यह घटना खरगोन के बकावां गांव की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक आवारा कुत्तों के एक झुंड ने पांच साल की लड़की पर एक साथ हमला बोल दिया, जिसके कारण बच्ची की मौत हो गई।

यह दुखद घटना शुक्रवार दोपहर करीब में लगभग 1 बजे की बताई जा रही है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक कुत्तों ने बच्ची पर जानलेवा हमला तब किया, जब वो अपने घर के पास स्थित एक किराने के दुकान पर टॉफी लेने के लिए अकेले जा रही थी।

घटना के संबंध में लड़की के एक रिश्तेदार सुआलाल ने बताया कि जब कुत्तों ने लड़की को अपने हमले का शिकार बनाया, उस वक्त उनके पिता खेत में काम करने गये हुए थे। उसी समय वह छोटी सी लड़की घर के अन्य सदस्यों से आंखें बचाकर अकेली दुकान की ओर निकल गई, तभी सड़क पर मौजूद आवारा कुत्तों के झुंड ने उसे अकेला देखकर हमला कर दिया और बड़ी बेरहमी से उसकी गर्दन पर काट लिया।

जब कुत्ते ने बच्ची पर हमला किया तो वह चिखने लगी, जिसके बाद आवाज सुनकर पास में मौजूद ग्रामीणों ने उसे कुत्तों के चंगुल से छुड़ाया लेकिन तब तक कुत्तों के हमले से उसके गले पर गहरा जख्म हो गया था। उसके बाद लड़की के परिजन और अन्य ग्रामीण उसे फौरन बैदिया अस्पताल ले गए, जहां मौजूद चिकित्सकों ने बच्ची का प्राथमिक उपचार किया और उसके बाद बेहतर इलाज के लिए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

परिजनों ने बताया कि वो नाजुक हालत में बच्ची को लेकर खरगोन जिला अस्पताल पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बच्ची की मौत के बाद उसके पिता एमपी लाल ने बताया कि हादसे के समय वह खेतों में काम कर रहा था। उसी समय उनकी बेटी सोनिया घर के पास किराना दुकान पर टॉफी लेने के लिए गई थी, तभी अचानक करीब 4-5 कुत्तों ने उस पर हमला कर दिया और उनकी गर्दन पर काट दिया। कुत्तों के गर्दन पर काटने से उसका काफी खून बह गया था। इस कारण इलाज के दौरान जिला अस्पताल में उसकी मौत हो गई।

वहीं लड़की की मौत के बाद खरगोन जिला अस्पताल पुलिस चौकी प्रभारी गताराम ने बताया कि लड़की के पिता की शिकायत पर मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आगे की यथोचित कार्रवाई की जा रही है।

टॅग्स :खरगोनमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब