लाइव न्यूज़ :

फांसी के एक फंदे में होता है 7200 धागों का इस्तेमाल, बिहार के बक्सर जेल में ऐसे होता है तैयार

By एस पी सिन्हा | Updated: December 12, 2019 19:00 IST

एक फंदे पर 150 किलोग्राम तक के वजन को झुलाया जा सकता है. इस रस्सी को मुलायम व लचीला रखा जा है. गंगा किनारे जेल होने के कारण यहां फंदा बनाना सुगम है.

Open in App
ठळक मुद्देअफजल गुरू को फांसी देने के लिए बक्सर जेल से ही फांसी का फंदा भेजा गया था.वर्ष 2016-17 में बक्सर जेल से ही मांगे जाने पर फंदे की आपूर्ति की गई थी.

फांसी दिये जाने की मांग और फांसी पर लटका देने की घटनायें अक्सर सामने आती रहती हैं, लेकिन शायद ही किसी को यह पता होगा कि फांसी की रस्सी कैसे तैयार की जाती है. तो यहां जान लेना आवश्यक है कि फांसी का फंदा कैसे तैयार किया जाता है? इसको बनाने में सूत का धागा, फेविकोल, पीतल का बुश, पैराशूट रोप आदि का इस्तेमाल जाता है. एक फंदे में 72 सौ धागों का इस्तेमाल होता है.

सूत्रों का कहना है कि एक फंदे पर 150 किलोग्राम तक के वजन को झुलाया जा सकता है. इस रस्सी को मुलायम व लचीला रखा जा है. गंगा किनारे जेल होने के कारण यहां फंदा बनाना सुगम है. उल्लेखनीय है कि किसी भी जेल में फांसी देने के लिए फंदा बिहार के बक्सर सेट्रल जेल से ही भेजा जाता है. यहां अंग्रेजों के शासनकाल के समय से ही फंदा तैयार किया जाता है. यह फंदा यहां के कैदी और कुशल कारीगर बनाते हैं. जेल के अंदर एक पावरलूम मशीन लगी है. सूत्रों का कहना है कि तिहाड़ जेल में वर्ष 2013 में संसद पर हमले के दोषी अफजल गुरू को फांसी देने के लिए बक्सर जेल से ही फांसी का फंदा भेजा गया था.

सूत्रों के अनुसार तिहाड़ से ऑर्डर आने के बाद उस समय फंदा 1725 रुपए में भेजा गया था. लेकिन अभी बन रहे फंदों की कीमत अधिक हो गई है. हालांकि, कच्चे सामान के दाम में वृद्धि होने से फंदे की कीमत पर भी महंगाई की मार है. 

इसके अलावा पाटियाला जेल में भी वर्ष 2016-17 में बक्सर जेल से ही मांगे जाने पर फंदे की आपूर्ति की गई थी. किसी भी जेल में फांसी की तिथि तय होने के पहले ही फांसी का फंदा पहुंचा दिया जाता है. ऐसा माना जा रहा है कि सजायाफ्ता कैदी के वजन के बराबर बोझ को लेकर पहले रस्सी का ट्रायल कर लिया जाता है ताकि फांसी के समय कोई परेशानी नहीं आए. 

टॅग्स :बिहारबक्सर
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर