लाइव न्यूज़ :

देश के 13 राज्यों में आज आ सकता भयंकर आंधी-तूफान, हरियाणा सरकार ने सभी स्कूलों को दो दिन के लिए किया बंद

By रामदीप मिश्रा | Updated: May 7, 2018 05:29 IST

भारतीय मौसम विभाग के एक परामर्श का उल्लेख करते हुए गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के कुछ स्थानों पर सोमवार को भारी बारिश हो सकती है।

Open in App

नई दिल्ली, 7 मई: बीते दिनों आई धूल भरी आंधी-तूफान और बारिश ने पूरे उत्तर भारत को तबाह कर दिया, जिसमें करीब 124 से अधिक लोगों की मौत हो गई है। इसके बाद रविवार को गृह मंत्रालय ने अलर्ट जारी किया है कि देश के कम से कम 13 राज्यों और दो केन्द्र शासित प्रदेशों में सोमवार को आंधी-तूफान, भारी बारिश और ओलावृष्टि होने की आशंका है। इस अलर्ट के बाद  हरियाणा सरकार ने दूर-दराज इलाकों में सात-आठ मई को सभी निजी और सरकारी स्कूल बंद रखने का फैसला किया है। 

गृह मंत्रालय ने बताया है कि जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के कुछ स्थानों पर सोमवार को आंधी-तूफान और ओलावृष्टि के साथ बारिश हो सकती है, जबकि उत्तराखंड और पंजाब के कुछ स्थानों पर गरज-बरज के साथ बारिश आ सकती है और तेज हवाएं चल सकती हैं। 

भारतीय मौसम विभाग के एक परामर्श का उल्लेख करते हुए गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के कुछ स्थानों पर सोमवार को भारी बारिश हो सकती है। वहीं जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों पर भी गरज-बरज के साथ बारिश हो सकती है और तेज हवाएं चल सकती हैं। पश्चिमी राजस्थान के कुछ स्थानों पर धूल भरी आंधी चल सकती है और गरज के साथ बारिश हो सकती हैं। 

इधर, हरियाणा सरकार में राज्य शिक्षा मंत्री राम बिलास शर्मा ने बताया कि मौसम विभाग की चेतावनी के बाद सात और आठ मई को स्कूल बंद रखने का फैसला किया गया। मौसम वैज्ञानिक ने दूर-दराज क्षेत्रों में राज्य में सात और आठ मई को आंधी-तूफान आने की चेतावनी जारी की थी। चेतावनी को देखते हुए हरियाणा राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने एक परामर्श के रूप में सुरक्षा सलाह जारी की। 

विभाग के प्रवक्ता ने कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है और लोगों को एहतियात कदम का पालन करना चाहिए और बच्चों तथा बूढ़ों पर ध्यान देना चाहिए। सभी विभागों को सतर्क रहने को कहा गया है। (खबर इनपुट-भाषा)

टॅग्स :मौसमहरियाणा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

भारतJammu and Kashmir: मार्च के महीने में जम्मू-कश्मीर में 43% बारिश की कमी, लगातार 7वीं बार सर्दियों के मौसम में सूखे का असर

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी