लाइव न्यूज़ :

15 मई तक सब कुछ बंद कर दें, संक्रमण की चेन तोड़ दें : चौहान

By भाषा | Updated: May 6, 2021 21:21 IST

Open in App

भोपाल, छह मई कोरोना वायरस को मानवता पर बड़ा संकट बताते हुए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बृहस्पतिवार को कहा कि कोरोना को नियंत्रित करने का एकमात्र उपाय संक्रमण की चेन तोड़ना है और प्रदेश की जनता से आह्वान किया कि इसके लिए आगामी 15 मई तक सब कुछ सख्ती से बंद कर दें।

चौहान ने मध्य प्रदेश की जनता का आह्वान करते हुए कहा, ‘‘कोरोना मानवता पर बड़ा संकट है। कोरोना को नियंत्रित करने का एकमात्र उपाय संक्रमण की चेन तोड़ना है। यह कार्य सभी के सहयोग के बिना संभव नहीं है। हम लंबे समय तक बंद नहीं रख सकते, जन-जीवन सामान्य भी करना है। अतः आगामी 15 मई तक सब कुछ बंद कर दें।’’

उन्होंने आगे कहा, ‘‘जनता कर्फ्यू का कड़ाई से पालन करें और संक्रमण की चेन तोड़ दें। शादी विवाह आगे बढ़ा दें।’’

चौहान ने कहा कि जिस गांव में एक भी कोरोना मरीज़ है, वहाँ मनरेगा के कार्य बंद कर दें।

उन्होंने कहा कि कोरोना को समाप्त करने के लिए गांव-गांव, शहर-शहर में ‘किल कोरोना’ अभियान चलाया जा रहा है और इस अभियान के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर सर्वे कर मरीजों की पहचान कर उनका तुरंत इलाज प्रारंभ किया जा रहा है, जबकि शहरी क्षेत्रों में कोविड सहायता केंद्र बनाए जाकर वहाँ जाँच, मेडिकल किट वितरण आदि की व्यवस्था की जा रही है।

चौहान ने कहा कि सरकार गरीब, आम आदमी, मध्यमवर्गीय व्यक्तियों को भी कोरोना का नि:शुल्क इलाज तुरंत उपलब्ध कराएगी और इसके लिए सरकार कल से ही योजना प्रारंभ कर रही है। आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत पैकेज घोषित किया जा रहा है और निजी अस्पतालों के साथ सरकार अनुबंध करेगी ।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश में कोरोना पर नियंत्रण हुआ है। कोरोना संक्रमण में मध्य प्रदेश पहले देश में सातवें स्थान पर था, अब वह चौदहवें स्थान पर आ गया है। प्रदेश का साप्ताहिक संक्रमण दर (पॉजिटिविटी रेट) 19.8 प्रतिशत है, जबकि ठीक होने की दर (रिकवरी रेट) बढ़ कर 85.13 प्रतिशत हो गया है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में ऑक्सीजन की आपूर्ति पर्याप्त हो गई है और बिस्तरों की संख्या बढ़कर 63,000 से अधिक हो गई है। उन्होंने कहा कि आईसीयू बिस्तर भी बढ़ाए जा रहे हैं।

चौहान ने कहा कि गांव में बाहर से आने वाले व्यक्तियों को बिना जांच एवं पृथक-वास किए अंदर न आने दें और इस तरह ‘मेरा गाँव, कोरोना मुक्त गांव’ और मेरा क्षेत्र कोरोना मुक्त क्षेत्र बनाएं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट2022 के बाद दूसरा मौका, एक सीजन में पहले 2 मैच में हार?, 6 बार पंजाब किंग्स के खिलाफ सीएसके ने बनाए 200 से अधिक रन

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'