लाइव न्यूज़ :

Ganesh Utsav: सूरत में गणेश पंडाल पर पथराव की घटना से तनाव, छह गिरफ्तार, देखें वीडियो

By मनाली रस्तोगी | Updated: September 9, 2024 07:21 IST

गणेश उत्सव के दौरान रविवार देर रात उस समय तनाव फैल गया जब गुजरात के सूरत जिले में कुछ लोगों ने गणेश पंडाल पर पथराव कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देघटना सैय्यदपुरा इलाके की है। पुलिस ने पथराव की घटना में शामिल छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पथराव के विरोध में भारी भीड़ भी सड़कों पर उतर आई।

सूरत: गणेश उत्सव के दौरान रविवार देर रात उस समय तनाव फैल गया जब गुजरात के सूरत जिले में कुछ लोगों ने गणेश पंडाल पर पथराव कर दिया। जानकारी के मुताबिक, घटना सैय्यदपुरा इलाके की है। पुलिस ने पथराव की घटना में शामिल छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पथराव के विरोध में भारी भीड़ भी सड़कों पर उतर आई।

मामला बढ़ने पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। इस बीच, सूरत के पुलिस आयुक्त अनुपम सिंह गहलोत ने कहा कि कुछ बच्चों ने गणेश पंडाल पर पथराव किया, जिससे झड़प हुई। 

पुलिस आयुक्त ने कहा, "पुलिस ने तुरंत उन बच्चों को घटनास्थल से हटा दिया और इलाके में अधिकारियों को तैनात कर दिया। उन सभी इलाकों में लाठीचार्ज किया गया जहां इसकी जरूरत थी और आंसू गैस का इस्तेमाल किया गया।" शांति भंग करने वाले सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जा रहा है। चारों ओर लगभग 1,000 पुलिसकर्मी तैनात हैं।"

गुजरात के गृह मंत्री ने क्या कहा?

गुजरात के गृह मंत्री हर्ष सांघवी ने पुष्टि की कि सैयदपुरा इलाके में एक गणेश पंडाल पर पथराव की घटना हुई। उनके मुताबिक, छह लोग सीधे तौर पर पथराव में शामिल थे और उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि अधिकारियों ने 27 अन्य लोगों को गिरफ्तार किया है जो कथित तौर पर इस कृत्य को प्रोत्साहित करने और भड़काने में शामिल थे।

उन्होंने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया, "जांच चल रही है...सूरत के सभी इलाकों में पुलिस तैनात है...जो लोग शांति भंग करेंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।" गणेश चतुर्थी, दस दिवसीय त्योहार जो हिंदू चंद्र कैलेंडर माह 'भाद्रपद' के चौथे दिन शुरू होता है, इस साल 7 सितंबर को शुरू हुआ। यह शुभ दस दिवसीय त्योहार 'चतुर्थी' से शुरू होता है और 'अनंत चतुर्दशी' पर समाप्त होता है।

टॅग्स :Ganesh UtsavGujaratSurat
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

क्राइम अलर्ट13 और 14 वर्ष की 2 बेटियों से बलात्कार, 1 हुई गर्भवती तो खुलासा, मां के 38-वर्षीय 'लिव-इन पार्टनर' ने किया हैवानियत

क्राइम अलर्टदोस्त की पत्नी से बातचीत और धीरे-धीरे प्यार?, पति ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा और जमकर कुटाई, सुबह वरमाला डाल की शादी?

भारतगुजरात में 182 विधानसभा सीट और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने जीएसआरटीसी की 182 नई बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, कहा-62 करोड़ रुपये की लागत से विस्तार

भारतGujarat: वडोदरा में दर्दनाक हादसा, इमारत की बालकनी भरभरा कर गिरी; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम