लाइव न्यूज़ :

अमानवीय: बिहार के सरकारी अस्पतालों में किया जाता है भेंड-बकरियों की तरह महिलाओं का बंध्याकरण

By एस पी सिन्हा | Updated: November 15, 2022 18:35 IST

मामला खगड़िया जिले के सरकारी अस्पतालों से सामने आया है, जहां निजी संस्था द्वारा सरकारी मापदंड व प्रावधान को ताक पर रख कर बंध्याकरण ऑपरेशन के दौरान महिलाओं की जिंदगी के साथ खिलवाड़ किया गया। 

Open in App
ठळक मुद्देअलौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सोमवार को बंध्याकरण शिविर के दौरान सर्जरी के लिए पहुंची 23 महिलाओं को बगैर सुन्न का इंजेक्शन दिए ही सर्जरी कर दी गईइस दौरान सर्जरी कराने वाली महिलाएं चीखती-चिल्लती और दर्द से छटपटाती रहीपरबत्ता सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एफआरएचएस नामक निजी संस्था द्वारा ऑपरेशन के दौरान खुलकर लापरवाही सामने आई

पटना:बिहार में सरकारी अस्पतालों में बंध्याकरण ऑपरेशन का ठेका देकर स्वास्थ्य विभाग सो गया। परिणाम यह सामने आ रहा है कि महिलाओं का बंध्याकरण ऑपरेशन भेंड-बकरियों की तरह किया गया। यह मामला खगड़िया जिले के सरकारी अस्पतालों से सामने आया है, जहां निजी संस्था द्वारा सरकारी मापदंड व प्रावधान को ताक पर रख कर बंध्याकरण ऑपरेशन के दौरान महिलाओं की जिंदगी के साथ खिलवाड़ किया गया। 

अलौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सोमवार को बंध्याकरण शिविर के दौरान सर्जरी के लिए पहुंची 23 महिलाओं को बगैर सुन्न का इंजेक्शन दिए ही सर्जरी कर दी गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दौरान सर्जरी कराने वाली महिलाएं चीखती-चिल्लती और दर्द से छटपटाती रही। चिल्लाने पर चार पांच लोग हाथ पैर पकड़ कर मुंह दबा दे रहे थे। हाथ-पांव पटकती रही। लेकिन स्वास्थ्य कर्मियों ने उन लोगों के हाथ-पांव पकड़ कर सर्जरी का काम पूरा कर दिया। 

इसके पहले परबत्ता सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एफआरएचएस नामक निजी संस्था द्वारा ऑपरेशन के दौरान खुलकर लापरवाही सामने आई। गड़बड़ी से जुड़े वीडियो वायरल भी हुए। ऑपरेशन के दौरान महिलाओं ने अमानवीय व्यवहार का आरोप लगाया है। वहीं, प्रसव कराने आयी महिला का वायरल वीडियो सरकारी अस्पतालों में एनजीओ/निजी संस्था द्वारा किये जा रहे बंध्याकरण ऑपरेशन के दौरान धांधली की पोल खोल रहे हैं। 

यही नहीं यहां आईं महिलाओं को जरूरी स्वास्थ्य सुविधाएं भी मुहैया नहीं कराई गई। ऑपरेशन इसतरह से किया गया, जैसे कि यातना केन्द्र में उन्हें यातना दी जा रही हो। ऑपरेशन कराने आई इन महिलाओं की फिक्र न तो बंध्याकरण शिविर के आयोजकों की थी और न ही डॉक्टरों को थी। 

परबत्ता सीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राजीव रंजन ने भी माना कि इस तरह एक साथ दो दर्जन से अधिक महिलाओं को बेहोशी का इंजेक्शन देकर लिटाना गलत है। पहली गलती थी, इसलिये चेतावनी देकर छोड़ दिया गया, आगे से इस तरह की लापरवाही सामने आयेगी तो कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को लिखा जायेगा।

टॅग्स :बिहारHealth Department
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत