राज्यों को आगामी तीन दिन में मिलेंगी कोविड-19 टीके की सात लाख और खुराक: केंद

By भाषा | Published: May 11, 2021 03:10 PM2021-05-11T15:10:16+5:302021-05-11T15:10:16+5:30

States to get seven lakh more doses of Kovid-19 vaccine in next three days: Kendra | राज्यों को आगामी तीन दिन में मिलेंगी कोविड-19 टीके की सात लाख और खुराक: केंद

राज्यों को आगामी तीन दिन में मिलेंगी कोविड-19 टीके की सात लाख और खुराक: केंद

नयी दिल्ली, 11 मई केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के पास अब भी कोविड-19 टीके की 90 लाख से अधिक खुराक हैं और सात लाख से अधिक खुराक आगामी तीन दिन में उन्हें वितरित की जाएंगी।

मंत्रालय ने बताया कि केंद्र ने राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों को अब तक 18 करोड़ से अधिक (18,00,03,160) खुराक नि:शुल्क दी हैं, जिनमें से 17,09,71,429 करोड़ खुराकों की खपत हो चुकी है।

उसने कहा, ‘‘राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के पास 90 लाख से अधिक खुराक (90,31,691) अब भी हैं।’’

उसने कहा कि जिन राज्यों ने कम आपूर्ति दिखाई है, वे टीकों की आपूर्ति की तुलना में अधिक खपत दिखा रहे हैं, जिनमें बर्बाद हुई खुराक भी शामिल हैं। इसका कारण यह है कि उन्होंने ‘‘सशस्त्र बलों को मुहैया कराए गए टीकों को शामिल नहीं किया है’’।

मंत्रालय ने बताया कि आगामी तीन दिन में राज्यों, केंद्रशासित प्रदेशों को 7,29,610 और खुराक दी जाएंगी।

उसने बताया कि भारत सरकार राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों को कोविड-19 टीका नि:शुल्क मुहैया कराके राष्ट्रव्यापी टीकाकरण मुहिम में मदद कर रही है।

कोविड- 19 टीकाकरण की ‘उदारीकृत और त्वरित चरण तीन रणनीति’ एक मई, 2021 से शुरू हो गई है।

रणनीति में यह स्पष्ट किया गया है कि केंद्र सरकार हर महीने केंद्रीय औषधि प्रयोगशाला द्वारा स्वीकृत टीकों की खुराक का 50 प्रतिशत ही खरीदेगी और इन्हें राज्य सरकारों को पहले की तरह नि:शुल्क मुहैया कराया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: States to get seven lakh more doses of Kovid-19 vaccine in next three days: Kendra

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे