लाइव न्यूज़ :

हेमंत सोरेन ने विपक्ष से की ये अपील, कहा- 6.85 लाख झारखंडियों को वापस लाने के लिए तैयार है सरकार

By सुमित राय | Updated: May 15, 2020 14:15 IST

झारखंड ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य सरकार दूसरे राज्यों में फंसे झारखंड के हर व्यक्ति को घर लाने के लिए सरकार तैयार है और श्रमिकों के ट्रेन किराए का वहन भी झारखंड सरकार करेगी।

Open in App
ठळक मुद्देहेमंत सोरोन ने कहा कि सरकार वापस आने को इच्छुक 6.85 लाख झारखंडियों को वापस लाने का प्रयास कर रही है।उन्होंने कहा विपक्ष के साथियों से भी आग्रह है की वे केंद्र सरकार से आग्रह करें, पत्राचार करें - ताकि ज्यादा ट्रेनें चले।

कोरोना वायरस के कहर के बीच प्रवासी मजदूरों को उनके गृह राज्यों तक पहुंचाने के लिए लगातार श्रमिक स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है। इस बीच झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि अन्य राज्यों में फंसे झारखंड के हर व्यक्ति को घर लाने के लिए सरकार तैयार है और श्रमिकों के ट्रेन किराए का वहन भी झारखंड सरकार करेगी।

हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर कहा, "अन्य राज्यों में फंसे हर एक झारखंडी को घर वापस लाने हेतु आपकी सरकार कृतसंकल्पित है। राज्य वापस आने को इच्छुक 6.85 लाख झारखंडियों को क्रमबद्ध तरीके से राज्य सरकार रेलवे एवं केंद्र सरकार से सामंजस्य बैठा कर जल्द से जल्द लाने का प्रयास कर रही है।"

उन्होंने आगे लिखा, "विपक्ष के साथियों से भी आग्रह है की वे केंद्र सरकार से आग्रह करें, पत्राचार करें - ताकि झारखंड के लिए ज्यादा से ज्यादा ट्रेनें चले। राज्य सरकार सभी श्रमिक बंधुओं का किराया वहन कर रही है और आगे भी करेगी।"

हेमंत सोरेन ने विशेष प्रवासियों को वापस लाने की अनुमति देने के लिए 11 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देते हुए सोरेन ने कहा था, "अभी तक केवल 21-22 गाड़ियां ही 50 से 55 हजार लोगों को वापस लेकर आई हैं। राज्य के लगभग सात लाख लोग देश के विभिन्न हिस्सों में रह रहे हैं।"

झारखंड में कोरोना वायरस संबंधित मामलों के मुख्य नोडल पदाधिकारी एवं प्रमुख सचिव अमरेंद्र प्रताप सिंह ने गुरुवार को बताया था कि राज्य के साठ हजार प्रवासी मजदूरों एवं अन्य लोगों को देश के विभिन्न भागों से 44 ट्रेनों से वापस लाया जा चुका है। प्रवासी लोगों की वापसी के लिए ऐसी 56 और ट्रेनें चलेंगी।

झारखंड में 203 लोग हो चुके हैं कोरोना वायरस से संक्रमित

झारखंड में गुरुवार को कोरोना वायरस के 22 नए मामले सामने आए। इसके बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 203 हो गई है। नए मामलों में ज्यादातर दूसरे राज्यों से लौटे प्रवासी हैं। आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि कोरोना वायरस के हजारीबाग से आठ, पलामू से सात, रांची से पांच और कोडरमा एवं जमशेदपुर से एक-एक मामला आया।

उन्होंने बताया कि रांची में सामने आए पांच मामलों से तीन अनगड़ा की और एक कोकर की गर्भवती महिला है एवं एक अन्य रिम्स के नेत्र विभाग की नर्स हैं। राजधानी रांची में अब कुल संक्रमितों की संख्या 102 हो गई है, जिनमें से 61 ठीक हो गए हैं और 39 का इलाज अभी चल रहा है। यहां दो मरीजों की मौत हो चुकी है। राज्य में अब तक कुल 87 मरीज ठीक हो गये हैं जबकि तीन की मौत हो चुकी है और 113 मरीजों का इलाज चल रहा है।

टॅग्स :हेमंत सोरेनझारखंडश्रमिक स्पेशल ट्रेनकोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

भारतझारखंड: कांग्रेस के द्वारा पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को पार्टी से निकाले जाने के बाद हेमंत सोरेन सरकार बुलडोजर चलाकर किया उनके घर को जमींदोज

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप