लाइव न्यूज़ :

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने बसवार पीड़ितों को 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी

By भाषा | Updated: February 26, 2021 20:19 IST

Open in App

प्रयागराज, 26 फरवरी उत्तर प्रदेश में प्रयागराज जिले के यमुनापार बसवार गांव में कथित पुलिस उत्पीड़न के शिकार निषाद समाज के लोगों को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा की ओर से शुक्रवार को 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी।

लल्लू ने कहा कि कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से नाविकों के साथ खड़ी है और बसवार गांव में नाविकों के कथित उत्पीड़न का मुद्दा कांग्रेस पार्टी सोमवार को विधानसभा में भी उठाएगी। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी के निर्देश पर एक मार्च से 20 मार्च के बीच प्रयागराज के बसवार गांव से बलिया के मांझी घाट तक ‘नदी अधिकार पदयात्रा’ निकाली जाएगी।

उल्लेखनीय है कि 21 फरवरी को प्रियंका गांधी ने बसवार गांव का दौरा कर गांव में ही चौपाल लगाई थी और निषाद समाज के लोगों से बातचीत की थी। उन्होंने करीब डेढ़ किलोमीटर की पदयात्रा कर निषादों की टूटी नावें भी देखी थीं।

बसवार गांव का दौरा करने के बाद 23 फरवरी को प्रियंका ने ट्वीट कर पीड़ितों को 10 लाख रुपये की आर्थिक मदद देने की घोषणा की थी।

जिला प्रशासन और पुलिस ने बालू के अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चार फरवरी को निषाद समाज के लोगों को कथित तौर पर पीटा था और उनकी नावें तोड़ दी थीं।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष लल्लू के नेतृत्व में पार्टी नेताओं का दल शुक्रवार को बसवार गांव के पीड़ितों से मिला और उन्हें 10 लाख रुपये का चेक भेंट किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब