लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में पिछले साल हुये विधान पार्षद चुनावों में प्रदेश भाजपा अध्क्ष ने गड़बड़ी का आरोप लगाया

By भाषा | Updated: January 6, 2021 17:35 IST

Open in App

मुंबई, छह जनवरी महाराष्ट्र में पिछले साल विधान परिषद की छह सीटों पर हुये चुनाव में अनियमितता का आरोप लगाते हुये भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि वह इस मामले को लेकर निर्वाचन आयोग एवं बम्बई उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटायेंगे । इन चुनावों में भाजपा को करारी हार का सामना करना पड़ा था ।

संवाददाताओं को संबोधित करते हुये पाटिल ने कहा कि भविष्य में ऐसी गड़बड़ियों से बचने के लिये इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) का इस्तेमाल किया जाना चाहिये ।

महाराष्ट्र में पिछले साल दिसंबर में विधान परिषद की छह सीटों के लिये चुनाव कराया गया था । इनमें से तीन स्नातक निर्वाचन क्षेत्र, दो शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र एवं एक स्थानीय निकाय निर्वाचन क्षेत्र के लिये चुनाव कराया गया था ।

इन छह सीटों में से भाजपा को केवल एक सीट मिली थी, जबकि शेष सीटें शिवसेना, राकांपा एवं कांग्रेस के खाते में गयी थी ।

पाटिल ने कहा, ‘‘भाजपा को पता चला है कि करीब 5000 खाली मतपत्र औरंगाबाद स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में मिला है जहां सत्तारूढ़ एमवीए जीती है । पुणे स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में मतदान के अंतिम एक घंटे में 137 से 157 मतदताओं ने मताधिकार का इस्तेमाल किया । ऐसा 900 में से 300 मतदान केंद्रों पर देखा गया ।’’

उन्होंने कहा, ‘‘एक मतदाता के मतदान की प्रक्रिया में औसतन तीन मिनट का समय लगता है । इसका मतलब है कि एक घंटे में अधिकतम 20 मतदाता मतदान कर सकते हैं । हालांकि, एक घंटे में 100 से अधिक मतदान अपने आप में संदेहास्पतद है ।’’

पाटिल ने यह भी दावा किया कि पुणे शहर के कुछ मतदाताओं को मतदान के दिन दूर के मतदान केंद्रों में जाने के लिये कहा गया था ।

उन्होंने आरोप लगाया कि स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के मतदाता सूची में कुछ ऐसे मतदाताओं का नाम शामिल किया गया है जिनकी शिक्षा आठवीं कक्षा तक की हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे