लाइव न्यूज़ :

स्टालिन बयानबाजी करने वाले हीरो हैं: मुख्यमंत्री पलानीस्वामी

By भाषा | Updated: December 3, 2020 21:01 IST

Open in App

सलेम (तमिलनाडु), तीन दिसंबर मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी ने बृहस्पतिवार को द्रमुक नेता एम के स्टालिन को निशाने पर लेते हुए कहा कि वह एक ‘बयानबाजी करने वाले हीरो’ हैं।

पलानीस्वामी ने स्टालिन को टूजी घोटाले की याद भी दिलाई।

द्रमुक सांसद कनिमोई और ए राजा पर पहले घोटाले के आरोप लगे थे लेकिन बाद में उन्हें एक विशेष अदालत ने बरी कर दिया था।

उधर राजा ने पलानीस्वामी को आड़े हाथों लेते हुए पूछा था कि वह किसी एक द्रमुक नेता का नाम बताएं जिसे भ्रष्टाचार के आरोप में दोषी पाया गया हो।

उन्होंने इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री को सार्वजनिक रूप से बहस का न्योता भी दिया था।

यहां संवाददाताओं से बात करते हुए पलानीस्वामी ने केंद्र के कृषि कानूनों का बचाव भी किया।

स्टालिन के भ्रष्टाचार और घोटाले के आरोपों को खारिज करते हुए पलानीस्वामी ने कहा कि सरकारी निविदाओं में उचित प्रक्रिया का पालन किया गया और किसी प्रकार की अनियमितता नहीं बरती गई।

उन्होंने कहा, “टूजी स्पेक्ट्रम घोटाला बहुत बड़ा घोटाला था। 1.76 लाख करोड़ रुपये तमिलनाडु के बजट के बराबर है। यह तब हुआ जब वह केंद्र में कांग्रेस के साथ सत्ता में थे।”

उन्होंने कहा, “तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने कार्रवाई की और उन्हें (राजा) को जेल में डाल दिया।”

पलानीस्वामी ने पूछा कि विपक्ष अन्नाद्रमुक सरकार से सवाल कैसे कर सकता है।

उन्होंने उस समय स्पेक्ट्रम आवंटन की “पहले आओ पहले पाओ” प्रक्रिया पर भी सवाल खड़े किये।

मुख्यमंत्री ने कहा, “इतना बड़ा घोटाला हो गया और वह इसे छिपाने के लिए अन्ना द्रमुक सरकार को निशाना बना रहे हैं।”

स्टालिन पर जुबानी हमला करते हुए पलानीस्वामी ने कहा स्टालिन कमरे में बैठकर बयान जारी करने में माहिर हैं।

उन्होंने स्टालिन को “बयानबाजी करने वाला हीरो करार दिया।”

पलानीस्वामी ने द्रमुक पर “वंशवादी पार्टी” होने का आरोप लगाया और कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने ऐसा ही आरोप लगाया था।

केंद्र के कृषि कानूनों के विरोध में चल रहे किसानों के प्रदर्शन के बारे में पलानीस्वामी ने दोहराया कि इससे किसान प्रभावित नहीं होंगे।

उन्होंने कहा कि इन कानूनों से किसानों को कीमतों में उतार चढ़ाव के दौरान सुरक्षा मिलेगी।

उन्होंने कहा कि किसान अब अपना उत्पाद देश में कहीं भी बेच सकते हैं।

पलानीस्वामी के आरोपों का जवाब देते हुए राजा ने कहा कि द्रमुक के किसी भी नेता को भ्रष्टाचार के आरोप में दोषी नहीं पाया गया।

राजा ने चेन्नई में कहा, “मुख्यमंत्री द्वारा दिया गया बयान उनके पद के अनुरूप नहीं है।”

उन्होंने आरोप लगाया कि पलानीस्वामी दुर्घटनावश मुख्यमंत्री बनाए गए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब