लाइव न्यूज़ :

स्टालिन ने मुख्यमंत्री राहत कोष से तमिलनाडु कोविड-संबंध पहल के लिए 50 करोड़ रूपये की मंजूरी दी

By भाषा | Updated: May 18, 2021 17:55 IST

Open in App

चेन्नई , 18 मई मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने कोविड-19 मरीजों के उपचार के वास्ते दवाइयां तथा ओडिशा जैसे राज्यों से ट्रेनों से तरल चिकित्सकीय ऑक्सीजन (एलएमओ) तमिलनाडु लाने के वास्ते कंटेनर खरीदने के लिए राहत कोष से 50 करोड़ का इस्तेमाल करने का मंगलवार को आदेश दिया।

एक सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार कोविड-19 संबंधी पहल के तहत मुख्यमंत्री जन राहत कोष में अब तक चंदे के रूप में मिली 69 करोड़ रूपये की राशि में से 25 करोड़ रूपये सरकारी अस्पतालों के वास्ते रेमडेसिविर एवं अन्य दवाइयों के लिए होंगे तथा इतनी ही राशि ट्रेनों से एलएमओ लाने के वास्ते कंटनेर खरीदने पर खर्च की जाएगी।

ओडिशा और बंगाल दो ऐसे राज्य हैं जहां से फिलहाल ट्रेनों के जरिए एलएमओ लायी जाती है।

दक्षिण रेलवे ने सोमवार को कहा था कि ऑक्सीजन एक्सप्रेस ट्रेनों के माध्यम से तमिलनाडु में 310.22 टन एलएमओ लायी गयी है।

स्टालिन ने इस महामारी से निपटने के लिए तमिलनाडु और उसके बाहर रह रहे तमिलों एवं उद्योगपतियों एवं अन्य लोगों से मुख्यमंत्री जन राहत कोष में दान करने की अपील की थी। उसके बाद आमलोगों, कंपनियों एवं अन्य ने इस कोष में दान दिया।

विज्ञप्ति के अनुसार इस कोष में दान के जरिए 69 करोड़ रूपये आ चुके हैं और मुख्यमंत्री ने दानदाताओं को धन्यवाद दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

भारत अधिक खबरें

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा