लाइव न्यूज़ :

पिछले तीन दिनों में कोविड-19 के प्रतिदिन सामने आने वाले मामलों, संक्रमण दर में स्थिरता

By भाषा | Updated: May 13, 2021 17:15 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 मई सरकार ने बृहस्पतिवार को कहा कि देश में पिछले तीन दिनों में कोविड-19 के नये मामलों और संक्रमण दर में स्थिरता दर्ज की गई है। सरकार ने साथ ही यह भी कहा कि 10 राज्यों में संक्रमण दर 25 प्रतिशत या उससे अधिक है।

सरकार के अनुसार, ऐसे जिलों की संख्या में बढ़ोतरी देखी गई है जहां कोविड-19 की जांच की संख्या में सप्ताह दर सप्ताह वृद्धि के बावजूद संक्रमण की दर में कमी दर्ज गई है। सरकार के अनुसार ऐसे जिलों की संख्या 22-28 अप्रैल में 125 से बढ़कर 6 से 12 मई के बीच 338 हो गई है।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि 12 राज्यों में कोविड​​-19 के एक लाख से अधिक उपचाराधीन मामले हैं, जबकि 24 राज्यों में संक्रमण की दर 15 प्रतिशत से अधिक है।

भारत कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर का सामना कर रहा है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सुबह अद्यतन किये गए आंकड़ों के अनुसार, देश में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 3,62,727 नये मामले सामने आये जिससे संक्रमितों की कुल संख्या बढ़़कर 2,37,03,665 हो गई जबकि 4,120 और मरीजों की मौत हो जाने से मृतक संख्या बढ़कर 2,58,317 हो गई।

उपचाराधीन मामले बढ़कर 37,10,525 हो गए हैं, जो कुल संक्रमण का 15.65 प्रतिशत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतइलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा ने इस्तीफा दिया, घर पर छापे के दौरान मिले थे जले नोट?

भारतनीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली, 14 फरवरी को देंगे बिहार के सीएम पद से इस्तीफा?

क्राइम अलर्टअहमदाबाद में फूड पॉइजनिंग से मचा हड़कंप, धार्मिक उत्सव के दौरान नाश्ता खाने से 90 से ज्यादा लोग बीमार

भारतउद्धव ठाकरे गुट के 9 में से 8 सांसदों के साथ उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ गुप्त बैठक?, शिवसेना के स्वामित्व और चिह्न पर 24 अप्रैल को फैसला?

क्राइम अलर्टतुम काले हो, मेरे लायक नहीं, मैं तुमसे बेहतर किसी के?, पत्नी प्रियंका और प्रेमी कमलेश ने पति पुरोहित देवकृष्ण को धारदार हथियार से काट डाला

भारत अधिक खबरें

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग