लाइव न्यूज़ :

केरल में एसएसएलसी, उच्च माध्यमिक परीक्षाएं शुरू

By भाषा | Updated: April 8, 2021 16:38 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, आठ अप्रैल केरल में कोविड-19 संबंधी स्वास्थ्य दिशानिर्देशों के सख्ती से पालन के बीच बृहस्पतिवार को वर्ष 2021 के लिए माध्यमिक विद्यालय स्थानांतरण प्रमाणपत्र (एसएसएलसी) और उच्च माध्यमिक (एचएससी) परीक्षाएं शुरू हो गईं।

एसएसएलसी परीक्षा 29 अप्रैल तक आयोजित की जाएगी, जबकि बारहवीं की परीक्षाएं आठ से 26 अप्रैल तक आयोजित की जानी हैं।

4,951 केंद्रों पर लगभग नौ लाख छात्र परीक्षा दे रहे हैं, जिनमें से 4,46,471 छात्र बारहवीं परीक्षा में शामिल होंगे और 4,22,226 नियमित छात्र और 990 निजी परीक्षार्थी एसएसएलसी परीक्षाओं में शामिल होंगे।

केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन और विपक्ष के नेता रमेश चेन्नीथला ने परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों को शुभकामनाएं दीं।

विजयन ने बुधवार रात ट्वीट किया, "एसएसएलसी और +2 परीक्षाएं कल से शुरू हो रही हैं। सभी छात्रों से कोविड 19 दिशानिर्देशों का पालन करने का अनुरोध करता हूं ताकि आप, आपके दोस्त, शिक्षक और परिवार सुरक्षित रहें। आप सभी को मेरी शुभकामनाएँ। आप सभी सफल हों!"

12वीं की परीक्षा सुबह 9.30 बजे शुरू हुई और एसएसएलसी परीक्षा दोपहर के सत्र में दोपहर 1.30 बजे शुरू हुई।

वीएचएसई की परीक्षाएं शुक्रवार से शुरू होंगी।

अधिकारियों ने कोविड-19 स्वास्थ्य दिशानिर्देशों को लागू करने के लिए कड़े इंतजाम किए हैं।

छात्रों के शरीर का तापमान मापने के लिए थर्मल स्कैनर का उपयोग किया गया है।

छात्रों, शिक्षकों और अन्य कर्मचारियों के लिए हैंडवाश, सैनिटाइजर, मास्क उपलब्ध कराए गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब