लाइव न्यूज़ :

कोविड-19: SSB के हेड कांस्टेबल की कोरोना संक्रमण से गयी जान, CAPF में मृत्यु का दसवां मामला

By भाषा | Updated: June 5, 2020 19:49 IST

केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में शुक्रवार को संक्रमण के कम से कम 25 नये मामले सामने आए।

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण के 1,540 से अधिक मामले सामने आए हैं। केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण से 1,090 से अधिक जवान स्वस्थ हो चुके हैं।

नयी दिल्ली: सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के 55 वर्षीय एक अधिकारी की मौत कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से हो गई। सीमा की रक्षा करने वाले इस सुरक्षा बल में संक्रमण से मौत का यह पहला मामला है। अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि मृतक हैड कांस्टेबल रैंक के अधिकारी थे और दिल्ली में 25वीं बटालियन में तैनात थे।

उन्होंने बताया कि संबंधित अधिकारी गुर्दे की बीमारी से पहले से पीड़ित थे और संक्रमण की वजह से बृहस्पतिवार को उनकी मौत हो गई। नेपाल और भूटान से लगती हुई भारतीय सीमा की रक्षा में तैनात रहने वाले इस बल में संक्रमण की वजह से मौत का पहला मामला है। बल में कुल 80,000 कर्मी हैं। इसके साथ ही केंद्रीय गृह मंत्रालय के तहत आने वाले पांच केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों या अर्द्धसैनिक बलों में कोरोना वायरस संक्रमण से मौत के मामलों की संख्या 10 हो गयी है।

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) में कोविड-19 से चार जवानों की मौत हुई। वहीं केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के दो-दो जवानों की मौत हुई है। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के एक कर्मी की भी संक्रमण से मृत्यु हो गयी।

केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में शुक्रवार को संक्रमण के कम से कम 25 नये मामले सामने आए। पीटीआई-भाषा द्वारा प्राप्त ताजा आंकड़ों के अनुसार केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण के 1,540 से अधिक मामले सामने आए हैं जिनमें से 1,090 से अधिक जवान स्वस्थ हो चुके हैं।

आंकड़ों के अनुसार इस समय करीब 440 जवानों का इलाज चल रहा है। इसके अलावा राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) में कोविड-19 के 13 मामले और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) में कम से कम पांच मामले आए हैं। पुलिस अनुसंधान और विकास ब्यूरो (बीपीआरडी) में भी अब तक संक्रमण का एक मामला सामने आया है।  

टॅग्स :कोरोना वायरसइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब