लाइव न्यूज़ :

PM मोदी से मिलने के बाद श्रीलंका के राष्ट्रपति का बड़ा ऐलान, हिरासत में सभी भारतीय मछुआरों की नौकाओं को छोड़ेगा श्रीलंका

By रामदीप मिश्रा | Updated: November 29, 2019 15:27 IST

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे से मुलाकात के बाद कहा कि दोनों के बीच वार्ता ‘‘फलदायक’’ रही। साथ ही उन्होंने आतंकवाद से निपटने के लिए उनके साथ पांच करोड़ डॉलर का समझौता करने का भी ऐलान किया। 

Open in App
ठळक मुद्देश्रीलंका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे से भारत दौरे पर हैं।राजपक्षे ने श्रीलंकाई हिरासत में सभी भारतीय मछुआरों की नौकाओं को छोड़ने की घोषणा की है।

श्रीलंका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे से भारत दौरे पर हैं। इस बीच उन्होंने शुक्रवार (29 नवंबर) को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की है। दोनों नेताओं की मुलाकात के बाद श्रीलंका के राष्ट्रपति ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने श्रीलंकाई हिरासत में सभी भारतीय मछुआरों की नौकाओं को छोड़ने की घोषणा की है।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे से मुलाकात के बाद कहा कि दोनों के बीच वार्ता ‘‘फलदायक’’ रही। साथ ही उन्होंने आतंकवाद से निपटने के लिए उनके साथ पांच करोड़ डॉलर का समझौता करने का भी ऐलान किया।  उन्होंने कहा कि यह हमारे लिए सम्मान की बात है कि पदभार संभालने के बाद राष्ट्रपति राजपक्षे ने अपनी पहली विदेश यात्रा के लिए भारत को चुना। उन्होंने कहा कि स्थिर श्रीलंका न केवल भारत के लिए, बल्कि पूरे हिंद महासागर क्षेत्र के हित में है। 

प्रधानमंत्री ने कहा हमारी बातचीत काफी फलदायक रही। मैंने श्रीलंकाई राष्ट्रपति को आश्वासन दिया है कि भारत की शुभेच्छा और सहयोग हमेशा श्रीलंका के साथ है। मोदी ने कहा कि भारत की 40 करोड़ अमेरिकी डॉलर की ऋण सुविधा श्रीलंका के विकास को आगे बढ़ाएगी।

साथ ही सुरक्षा संबंधी मसलों से निपटने के लिए श्रीलंका को पांच करोड़ डॉलर देने का ऐलान भी किया। मोदी ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि नई सरकार श्रीलंका में तमिल समुदाय की आकांक्षाओं को पूरा करेगी। 

वहीं गोटबाया ने मुलाकात के बाद कहा हमारी बातचीत फलदायक रही। बातचीत का केन्द्र सुरक्षा सहयोग रहा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के साथ मेरी बातचीत में आर्थिक सहयोग पर भी चर्चा हुई।

टॅग्स :श्रीलंकानरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील