लाइव न्यूज़ :

भाजपा छोड़ने के कुछ दिनों बाद श्राबंती चटर्जी तृणमूल कांग्रेस के कार्यक्रम में हुईं शामिल

By भाषा | Updated: November 29, 2021 21:34 IST

Open in App

कोलकाता, 29 नवंबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) छोड़ने के दो हफ्ते बाद अदाकारा-नेता श्राबंती चटर्जी ने सोमवार को दक्षिण 24 परगना जिले में तृणमूल कांग्रेस के एक कार्यक्रम में भाग लिया और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की प्रशंसा की।

श्राबंती भाजपा उम्मीदवार के रूप में बेहाला पश्चिम सीट से विधानसभा चुनाव में मुकाबले में उतरी थीं, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। अभिनंदन कार्यक्रम में मौजूद बसंती सीट के विधायक श्यामल मंडल ने बाद में संवाददाताओं से कहा कि चटर्जी को कार्यक्रम में ‘‘चर्चित हस्ती के रूप में’’ आमंत्रित किया गया था।

मंडल ने यह भी कहा कि अभिनेत्री ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) प्रमुख की विकास पहल को अपना समर्थन देने का वादा किया है। कार्यक्रम के दौरान चटर्जी ने कहा, ‘‘हम सभी बंगाल की बेटी (ममता बनर्जी) के विकास कार्यों से प्रेरित हैं। हम उनके नेतृत्व कौशल से प्रोत्साहित हुए हैं।’’

चटर्जी ने यह भी कहा कि वह ‘‘दीदी के शासन में बंगाल में लोगों के लिए काम करना जारी रखेंगी।’’ घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष जयप्रकाश मजूमदार ने कहा, ‘‘उनके जैसे लोग लाभ के लिए एक पार्टी में शामिल होते हैं और जब उन्हें पता चलता है कि उनका हित पूरा नहीं होगा तो पार्टी छोड़ देते हैं।

मजूमदार ने कहा, ‘‘हमें खुशी है कि पार्टी को ऐसे अवसरवादियों से छुटकारा मिल गया है।’’ चटर्जी (34) ने 11 नवंबर को भाजपा से इस्तीफा देने के अपने फैसले की घोषणा की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए