लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेशः आध्यात्मिक गुरु भय्यू महाराज ने की खुदकुशी, शिवराज सरकार ने दिया था राज्यमंत्री का दर्जा

By खबरीलाल जनार्दन | Updated: June 12, 2018 15:49 IST

Spiritual Leader Bhaiyyuji Maharaj Suicide: मध्य प्रदेश में आधात्मिक गुरु भय्यू महाराज की जिंदगी विवादों से भरी रही है।

Open in App

इंदौर, 12 जूनः मध्य प्रदेश में आधात्मिक गुरु भय्यू महाराज ने आज खुदकुशी कर ली है। शुरुआती जानकारी के अनुसार उन्होंने खुद को गोली मारी थी। इसके बाद उन्हें इंदौर के बॉम्बे हॉस्पिटल ले जाया गया। लेकिन वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया है।

भय्यूजी महाराज उन पांच संतों में एक हैं, जिन 5 संतों को कुछ महीनों पहले मध्य प्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार ने राज्यमंत्री का दर्जा दिया था। भय्यू महाराज की जिंदगी बेहद चर्चा में रही है। वे पहले मॉडल रहे हैं। उन्होंने दो शादियां भी की थीं। उनकी पहचान एक आध्यात्मिक गुरु के तौर पर हुई। उनकी आत्महत्या कारण पारिवारिक कलह बताया जा रहा है।

हमारे स्‍थानीय पत्रकार मुकेश मिश्र के अनुसार भय्यू महाराज ने आज अपने सिल्वर सिप्रिंग के बंगले में खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या की वजह पारिवारिक कलह और कर्ज बताया जा रहा है।

वही इस घटना से पूरा शहर स्तब्ध है। हाल ही में मप्र सरकार ने उन्हें राज्य मंत्री का दर्ज दिया था। इस खबर की जानकारी मिलते ही कलेक्टर और डीआईजी बॉम्बे हॉस्पिटल पहुंच गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बताया जाता है कि दूसरी शादी करने के बाद से उनका ग्रहस्थ जीवन तनाव से भरा गया था। कहा यह भी जा रहा है कि उनपर कर्ज भी था। इससे वे परेशान थे। बॉम्बे अस्पताल में भर्ती कराया गया, बताया जा रहा है कि अस्पताल लाने से पहले ही उनकी मौत हो गई थी। पुलिस की एफएसएल टीम मौके के लिए रवाना हो गई है। बड़ी संख्या में उनके अनुयायी बॉम्बे हॉस्पिटल पहुंच गए हैं।

उन्होंने दाहिनी कनपटी पर गोली मारी है, इंदौर में सिल्वर स्प्रिंग स्थित घर पर पुलिस ने इसकी पुष्टि की है। एसपी अभी घर के लिए रवाना हुए हैं। बताया जा रहा है कुछ दिनों से वो डिप्रेशन में थे, इसके पीछे पारिवारिक कलह बताई जा रही है।

टॅग्स :भय्यू महाराजमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

कारोबारस्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार से जोड़ने की दिशा में साझा होंगे नवाचार, 31 मार्च को मुख्यमंत्री यादव वाराणसी में रखेंगे मध्य प्रदेश का ओडीओपी मॉडल

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम