लाइव न्यूज़ :

DGCA से मिले नोटिस के बीच स्पाइसजेट ने दी सफाई- एक महीने पहले ही सभी एयरक्राफ्ट की हुई थी जांच

By शिवेंद्र राय | Updated: July 6, 2022 18:08 IST

पिछले कुछ दिनों से स्पाइसजेट के विमानों में लगातार तकनीकी खराबी की शिकायते आ रही हैं। पिछले 18 दिन में 8 मामले सामने आने के बाद सरकार नागरिकों की सुरक्षा को लेकर चिंतित है। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ने नोटिस जारी कर तीन दिनों के अंदर स्पाइसजेट को जवाब देने को कहा है। अब एक बयान जारी कर स्पाइसजेट ने सफाई देते हुए कहा है कि एक महीने पहले ही सभी विमानों की जांच की गई थी।

Open in App
ठळक मुद्दे18 दिन में तकनीकी खराबी की 8 घटनाएंसुरक्षा मानकों को लेकर डीजीसीए के रडार पर स्पाइसजेट3 दिन के अंदर कंपनी को देना होगा जवाब

विमानन कंपनी स्पाइसजेट ने डीजीसीए से मिले कारण बताओ नोटिस पर बयान जारी कर कहा है कि,

 'हम निर्धारित समय अवधि के भीतर जवाब देंगे और अपने यात्रियों और चालक दल के लिए एक सुरक्षित संचालन सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हम एक IATA-IOSA- प्रमाणित एयरलाइन हैं। हमारे सभी विमानों का एक महीने पहले नियामक द्वारा ऑडिट किया गया और उन्हें सुरक्षित पाया गया था।'

साथ ही स्पाइसजेट ने कहा- 'स्पाइसजेट ने अक्टूबर 2021 में पुन: प्रमाणन के लिए ऑडिट कार्यक्रम पूरा किया। हमारी जांच नियमित तौर पर डीजीसीए द्वारा की गई है। स्पाइसजेट की सभी उड़ानें  DGCA नागरिक उड्डयन विनियमों के लागू नियमों के अनुरूप ही संचालित होती हैं।' 

ये था मामला

पिछले 18 दिन में स्पाइसजेट के विमानों में तकनीकी खराबी के 8 मामले सामने आने के बाद नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने इसे गंभीरता से लिया। विमानों में तकनीकी खराबी को यात्रियों की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा मानते हुए नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने स्पाइसजेट को कारण बताओ नोटिस जारी किया है और तीन दिन के अंदर जवाब देने के लिए कहा है।

इस संबंध में नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी ट्वीट कर के कहा है कि यात्रियों की सुरक्षा सब से उपर है। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा है कि सुरक्षा से संबंधित छोटी से छोटी खामियों की भी जांच कर के उन्हें सुधारा जाएगा.

तकनीकी खराबी के मामले

मंगलवार, 5 जुलाई को स्पाइसजेट का एक कार्गो विमान कोलकाता से चीन की उड़ान पर था। लेकिन विमान के वेदर रडार ने काम करना बंद कर दिया इसलिए उसे वापस कोतकाता लाना पड़ा।

इससे पहले दिल्ली से कराची जा रहे स्पाइसजेट के एक अन्य विमान को कराची में उतारना पड़ा था। हालांकि कंपनी ने इसे सामान्य लैंडिंग बताया था।

बीते 19 जून को पटना से दिल्ली के लिए उड़ान भरने के कुछ समय बाद ही स्पाइसजेट के विमान के इंजन में आग लग गई थी. विमान को वापस पटना एयरपोर्ट पर ही उतारना पड़ा। इस विमान में 185 यात्री सवार थे। ये हादसा विमान के इंजन में पक्षी टकराने के कारण हुआ था।

लगातार घट रही घटनाओं से चिंतित नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ने स्पाइसजेट को जारी नोटिस में ये भी कहा है कि अधिकतर घटनाएं खराब रख-रखाव के कारण हुई हैं और सुरक्षा मानको में गिरावट के परिणामस्वरूप हुई हैं।

डीजीसीए के मुताबिक हाल फिलहाल घटी सभी घटनाओं की गंभीरता से जांच चल रही है।

टॅग्स :स्पाइसजेटDGCAJyotiraditya Scindia
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारविमान ईंधन की कीमत बढ़ाकर रिकॉर्ड 2,07,341.22 रुपये प्रति किली, जानें जेब पर असर

भारतवीर विक्रम यादव नए DGCA प्रमुख नियुक्त, फैज़ अहमद किदवई DoPT में स्थानांतरित

कारोबार28 मार्च को नोएडा आ रहे पीएम मोदी और सीएम योगी?, नवनिर्मित नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन, जानें से पहले देख लें गाइडलाइन

भारतDGCA New Rules: अब फ्लाइट में मिलेगी 60% सीटें मुफ्त, भारतीय यात्रियों के लिए राहत; सरकार ने एयरलाइंस को दिया आदेश

भारतजल्द नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरेंगे विमान, DGCA ने दिया लाइसेंस

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत