लाइव न्यूज़ :

मुंबई एयरपोर्ट पर स्पाइस जेट विमान में देरी, यात्रियों ने किया हंगामा

By भाषा | Updated: July 14, 2019 00:49 IST

मुंबई हवाईअड्डे पर दुर्गापुर जाने वाले स्पाइसजेट विमान में देरी होने के बाद यात्रियों के एक समूह ने शनिवार को हंगामा किया।

Open in App

नयी दिल्ली, 13 जुलाई:मुंबई हवाईअड्डे पर दुर्गापुर जाने वाले स्पाइसजेट विमान में देरी होने के बाद यात्रियों के एक समूह ने शनिवार को हंगामा किया। हंगामा करने वाले यात्रियों में वे यात्री भी शामिल थे, जिन्हें शुक्रवार को सुबह सात बजकर 50 मिनट पर मुंबई-दुर्गापुर उड़ान के रद्द किये जाने के बाद समायोजित किया गया था।

सूत्रों ने बताया, ‘‘दुर्गापुर की उड़ान लेने वाले यात्रियों के एक छोटे समूह ने कहा कि वह किसी और को अपनी उड़ान में सवार होने की अनुमति नहीं देंगे। एयरलाइन के सुरक्षा स्टाफ और केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के अधिकारी मौके पर आये उनसे कहा कि वह अन्य यात्रियों को भी विमान में सवार होने दें ।’’

स्पाइसजेट के विमान के मुंबई से पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर के लिए सुबह सात बजकर 50 मिनट पर उड़ान भरने की संभावना थी । विमान में सवार होने वाले एक यात्री ने नौ बजकर 23 मिनट पर ट्वीट किया, ‘‘डीजीसीएइंडिया को स्पाइसजेट के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने की जरूरत है । कंपनी ने तकनीकी कारण बता कर लगातार दूसरे दिन दुर्गापुर के लिए उड़ान रद्द कर दी है। इससे उम्रदराज और बीमार यात्री बड़ी संख्या में प्रभावित हुए हैं । क्या यह उड़ान योजना का मखौल नहीं है।’’

एयरलाइन ने प्रेट्र को बताया, ‘‘तकनीकी कारणों से मुंबई से दुर्गापुर जाने वाले विमान में देरी हुई है । तकनीकी गड़बड़ी को दुरुस्त करने के दौरान उड़ान का समय दो बार बदला गया है ।’’ एयरलाइन ने बताया, ‘‘विमान ने दस बजकर 40 मिनट पर उड़ान भरी । किसी भी समय उड़ान को रद्द नहीं किया गया।’’ 

टॅग्स :स्पाइसजेटमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत