लाइव न्यूज़ :

खुल रही नयी शराब की शानदार दुकानें 11 नवंबर से उसकी खरीद का आर्डर दे सकते हैं : दिल्ली सरकार

By भाषा | Updated: October 28, 2021 17:50 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 अक्टूबर अगले महीने के उत्तरार्ध से नयी आबकारी नीति के तहत शुरू होने वाली शराब की शानदार दुकानें अल्कोहल की खरीद के लिए 11 नवंबर से आर्डर दे सकतीं हैं। दिल्ली सरकार ने इस संबंध में नये दिशानिर्देश जारी किये हैं ।

ये दिशानिर्देश खुल रही नयी शानदार दुकानों तथा पुरानी व्यवस्था के तहत चल रही दुकानों द्वारा आर्डर देने तथा शराब का स्टॉक प्राप्त करने के लिए जारी किये गये हैं।

दिल्ली सरकार की नयी आबकारी नीति के तहत निजी हाथों में संचालित 260 दुकानों समेत शराब की सभी 850 दुकानें खुली निविदा के तहत निजी कंपनियों को दे दी गयी हैं। नये लाईसेंस धाक 17 नवंबर से शहर में शराब की खुदरा बिक्री शुरू करेंगे।

फिलहाल केवल सरकारी दुकानें चल रही हैं तथा वे 16 नवंबर को बंद हो जाएंगी। निजी शराब दुकानें 30 सितंबर को बंद हो गयी थीं।

आबकारी विभाग के सहायक आयुक्त (नीति) की ओर से जारी आदेश के अनुसार नयी खुदरा दुकानें 11 नवंबर से शराब की खरीद के लिए आर्डर देना शुरू कर सकती हैं।

अधिकारियों के अनुसार दिशानिर्देश में स्पष्ट किया गया है कि पुरानी नीति के तहत चल रही दुकानें सात नवंबर के बाद शराब नहीं खरीद पायेंगी क्योंकि उन्हें 16 नवंबर के बार अपना धंधा समेटना होगा और नये आवंटियों के लिए मार्ग प्रशस्त करना होगा।

इस साल जुलाई में आयी नयी आबकारी नीति के तहत शराब की शानदार दुकानें शहर के 32 जोनों में खुलेंगी जहां लोग जाकर शॉपिंग माल की तरह अपनी पसंद की ब्रांड की शराब खरीद पायेंगे । उनमें कुछ में नाश्ता एवं खानपान का भी इंतजाम होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्रिकेट2022 के बाद दूसरा मौका, एक सीजन में पहले 2 मैच में हार?, 6 बार पंजाब किंग्स के खिलाफ सीएसके ने बनाए 200 से अधिक रन

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'