लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में शराब बिक्री पर पुलिस की स्पेशल ब्रांच ने तैयार की रिपोर्ट, आज से देखने को मिल सकते हैं कई बदलाव

By भाषा | Updated: May 5, 2020 05:29 IST

शराब की दुकानों के सामाजिक दूरी के नियमों को पालन कराने में विफल रहने के बाद दिल्ली पुलिस की विशेष शाखा ने सोमवार को एक रिपोर्ट तैयार की और दुकानों पर भीड़ से बचने के लिए शराब की बिक्री का समय बढ़ाये जाने का सुझाव दिया।

Open in App
ठळक मुद्देशराब की दुकानों के सामाजिक दूरी के नियमों को पालन कराने में विफल रहने के बाद दिल्ली पुलिस की विशेष शाखा ने सोमवार को एक रिपोर्ट तैयार कीदिल्ली सरकार ने शराब के शौकीनों को तगड़ा झटका दिया है। राष्ट्रीय राजधानी में शराब बिक्री पर 70 फीसदी “स्पेशल कोरोना फीस” लगा दिया गया है।

नई दिल्ली। शराब की दुकानों के सामाजिक दूरी के नियमों को पालन कराने में विफल रहने के बाद दिल्ली पुलिस की विशेष शाखा ने सोमवार को एक रिपोर्ट तैयार की और दुकानों पर भीड़ से बचने के लिए शराब की बिक्री का समय बढ़ाये जाने का सुझाव दिया। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 40 से अधिक दिनों के बाद शराब की दुकानें सोमवार को खुलीं और उन्हें बंद करना पड़ा क्योंकि दुकान के बाहर जमा लोग सामाजिक दूरी के नियमों का पालन नहीं कर रहे थे। भीड़ को तितर-बितर करने के लिये पुलिस को हल्का बल प्रयोग भी करना पड़ा । विशेष शाखा की रिपोर्ट में कहा गया है, “भीड़ से बचने के लिए शराब की बिक्री का समय बढ़ाया जा सकता है और दुकानों में शराब का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध होना चाहिए क्योंकि लोग अपनी जरूरतों से अधिक शराब खरीदेंगे।’’

दिल्ली में आज से महंगी मिलेगी शराब, सरकार वसूलेगी 70% कोरोना टैक्स

दिल्ली सरकार ने शराब के शौकीनों को तगड़ा झटका दिया है। राष्ट्रीय राजधानी में शराब बिक्री पर 70 फीसदी “स्पेशल कोरोना फीस” लगा दिया गया है। अब दिल्ली में शराब, मौजूदा रेट से 70 फीसदी अधिक कीमत पर मिलेगी। बढ़े हुए दाम आज मंगलवार से लागू हो जाएंगे। एमआरपी पर 70 फीसदी टैक्स वसूलना यानी दिल्ली में जो शराब की बोतल 1000 रुपये में मिलती थी, वो आज से 1700 रुपये की मिलेगी। दिल्ली सरकार के इस फैसले को शराब की दुकानों से भीड़ हटाने का एक तरीका भी माना जा रहा है। लॉकडाउन में छूट मिलते ही पहले दिन सोमवार को दिनभर शराब की दुकानों पर लोगों की बेकाबू भीड़ देखने को मिली। शराब की दुकानों पर सोशल डिस्टेंसिंग के सारे पाठ फेल हो गए।

लॉकडाउन 3.0 के पहले ही दिन मिली छूट के दौरान लोगों ने दिल्ली में सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ा दीं। बड़ी संख्या में लोग शराब की दुकानों पर उमड़े जिसकी वजह से कई शराब की दुकानों पर भगदड़ जैसे हालात बन गए। दुकानों पर बेकाबू हालात बनने पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने नाराजगी भी जताई। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अगर लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया तो हम पूरा एरिया सील कर देंगे। इतना ही नहीं, अगर ऐसी स्थिति फिर बनी तो दुकान मालिक के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस हॉटस्‍पॉट्सदिल्ली में कोरोनासीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे