'बीजेपी की वैक्सीन नहीं लगा सकते', सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का अजीबोगरीब बयान, देखें वीडियो

By स्वाति सिंह | Published: January 2, 2021 04:34 PM2021-01-02T16:34:38+5:302021-01-02T16:38:04+5:30

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का कहना है कि वो बीजेपी की वैक्सीन नहीं लगवाएंगे क्योंकि बीजेपी की वैक्सीन में उन्हें भरोसा नहीं है।

SP President Akhilesh Yadav says Cannot put BJP vaccine, watch video | 'बीजेपी की वैक्सीन नहीं लगा सकते', सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का अजीबोगरीब बयान, देखें वीडियो

अखिलेश यादव के बयान की चारों तरफ आलोचना हो रही हैं।

Highlightsअखिलेश यादव ने शनिवार को कहा कि वह भारतीय जनता पार्टी का कोरोना टीका नहीं लगवायेंगे उनकी सरकार आने पर सभी को नि:शुल्क टीका लगेगा।इसपर केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि यह देश के डॉक्टरों और वैज्ञानिकों का अपमान है।

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को कहा कि वह भारतीय जनता पार्टी का कोरोना टीका नहीं लगवायेंगे और उनकी सरकार आने पर सभी को नि:शुल्क टीका लगेगा। उनके इस बयान पर भाजपा ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे देश के वैज्ञानिकों और डॉक्टरों का अपमान बताया है। यादव ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, ‘‘मैं तो नहीं लगवाऊंगा अभी टीका, मैंने अपनी बात कह दी। वह भी भाजपा लगायेगी, उसका भरोसा करूं मैं। अरे जाओ भई, अपनी सरकार आयेगी तो सबको फ्री वैक्सीन लगेगी। हम बीजेपी का वैक्सीन नहीं लगवा सकते।’’

इस पर पलटवार करते हुये प्रदेश के उप मुख्यमंत्री और भाजपा नेता केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अखिलेश यादव को टीका पर भरोसा नहीं है और यह देश के डॉक्टरों और वैज्ञानिकों का अपमान है। उन्होंने कहा, ‘‘अखिलेश यादव जी को टीका पर भरोसा नहीं है और उत्तर प्रदेश वासियों को उनपर (अखिलेश यादव) पर भरोसा नहीं है। उनका टीके पर सवाल उठाना, हमारे देश के चिकित्सकों एवं वैज्ञानिकों का अपमान है जिसके लिए उन्हें माफ़ी माननी चाहिए।’’ उन्होंने कहा कि जो मुख्यमंत्री के पद पर रहा हो उसे इस प्रकार का बयान देने से पहले गंभीरता से विचार करना चाहिए। 

बता दें कि इस बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि कोरोना वैक्सीन दिल्ली में ही नहीं बल्कि पूरे देश में फ्री होगी। डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि 4 राज्यों में ड्राई रन के बाद प्राप्त फीडबैक को टीकाकरण के लिए दिशानिर्देशों में शामिल किया गया था और सभी राज्यों / केंद्रशासित प्रदेशों में आज के ड्राई रन को नए दिशानिर्देशों के अनुसार चलाया जा रहा है। वास्तविक टीका देने के अलावा, ड्रिल के दौरान हर प्रक्रिया का पालन किया जा रहा है।

Web Title: SP President Akhilesh Yadav says Cannot put BJP vaccine, watch video

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे