लाइव न्यूज़ :

Video: 27 महीने बाद आजम खान जेल से ऐसे हुए रिहा, शिवपाल सिंह यादव समेत उनके बेटों ने जेल के बाहर किया सपा नेता का स्वागत

By आजाद खान | Updated: May 20, 2022 09:58 IST

Azam Khan Released: आपको बता दें कि सपा नेता को कल ही अंतरिम जमानत दे दी थी जिसके बाद रामपुर की एक विशेष अदालत ने उनके रिहाई के लिए सीतापुर कारागार (Sitapur Jail) प्रशासन को पत्र भेज दिया था।

Open in App
ठळक मुद्देसपा नेता आजम खान जेल से रिहा हो गए हैं। वह 27 महीने बाद रिहा हुए हैं। इस दौरान सीतापुर जेल के बाहर उनके दोनों बेटे वहां मौजूद थे।

Azam Khan Released: समाजवादी पार्टी (Samajwadi) के नेता आजम खान (Azam Khan) आज जेल से रिहा हो गए है। उन पर धोखाधड़ी का केस चल रहा था जिस पर गुरूवार को सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने अंतरिम जमानत दे दी थी। सुप्रीम कोर्ट द्वारा जमानत मिलने के बाद रामपुर की एक विशेष अदालत ने उनके रिहाई के लिए सीतापुर कारागार (Sitapur Jail) प्रशासन को पत्र भेज था। कानूनी कार्रवाई पूरी होने के बाद आज सुबह सपा नेता को जेल से रिहा कर दिया गया है। इस दौरान उन्हें लेने के लिए वहां प्रसपा नेता शिवपाल सिंह यादव भी पहुंचे है। इसके अलावा आजम खान के दोनों बेटे भी वहां सुबस से मौजूद थे। आपको बता दें कि आजम खान की रिहाई को देखते हुए सीतापुर जेल के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। 

आजम खान को लेने कौन-कौन पहुंचे जेल

आपको बता दें कि 27 महीने तक जेल में बंद रहने के बाद आद आजम खान की रिहाई हुई है। जानकारी के अनुसार, आजम खान आज रिहाई के बाद सीधा रामपुर जाएंगे। उनकी रिहाई पर उन्हें रिसीव करने के लिए प्रसपा नेता शिवपाल सिंह यादव समेत और अन्य सपा नेता वहां पहुंचे थे। इसके अलावा आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम और आशू मलिक भी जेल के बाहर पहुंचे है और वे सुबह से वहां उनका इन्तेजार कर रहे हैं। आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम के साथ बिलारी के सपा विधायक मो. फहीम को भी जेल के बाहर देखा गया है। 

किस बुनियाद पर सुप्रीम कोर्ट ने दी है जमानत

आपको बता दें कि न्यायमूर्ति एल. नागेश्वर राव, न्यायमूर्ति बी. आर. गवई और न्यायमूर्ति ए. एस. बोपन्ना की पीठ ने संविधान के अनुच्छेद 142 के तहत अपने विशेषाधिकार का इस्तेमाल करते हुए खान को जमानत दे दी है। शीर्ष अदालत ने कहा कि अदालत के नियमित जमानत की याचिका पर फैसला करने तक वह अंतरिम जमानत पर रहेंगे। पीठ ने यह भी कहा है, ‘‘ संविधान के अनुच्छेद 142 के तहत मिले विशेषाधिकार का इस्तेमाल करने के लिए यह उपयुक्त मामला है।’’ गौरतलब है कि आजम खान उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में जमीन हथियाने सहित कई अन्य मामलों में सीतापुर जेल में बंद थे जिन्हें आज रिहाई मिली है। 

टॅग्स :आज़म खानसमाजवादी पार्टीजेलसीतापुररामपुरसुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतमृत पति की संपत्ति से भरण-पोषण का दावा कर सकती विधवा पत्नी?, इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने कहा-अपने ससुर से भी दावा कर सकती

क्रिकेट'RCB इस साल IPL जीतेगी': बेंगलुरु जेल में सुरक्षा में सेंध, कैदियों ने टॉयलेट के पाइप में छिपाए फोन, वीडियो लीक किए

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'