लाइव न्यूज़ :

सपा नेता और सांसद आजम खां ने जया प्रदा पर फिर की अभद्र टिप्पणी

By भाषा | Updated: July 1, 2019 17:39 IST

उन्होंने नाम लिये बगैर कहा ''मैं ... लफ्ज खासतौर पर इस्तेमाल कर रहा हूं और लोग जान रहे हैं कि यह लफ्ज कहां जाकर लग रहा है। जिस समाज में इस लफ्ज को मोहतरम (सम्मानजनक) मान लिया जाएगा, क्या तरक्की करेगा वह समाज? वह कैसे सिर उठाकर चलेगा?

Open in App
ठळक मुद्देदेखा आपने, अंजाम क्या हुआ? कितनी दौलत खर्च हुई, कितनी ताकत लगायी गयी। कहते थे कि आजम खां जीत गया तो जड़ से नाक निकल जाएगी।'' लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी जया को पराजित करने वाले खां ने चुनाव के दौरान भी अपनी प्रतिद्वंद्वी पर अभद्र टिप्पणी की थी।

विवादित बयानों के लिये अक्सर चर्चा में रहने वाले वरिष्ठ सपा नेता और सांसद आजम खां ने अपनी प्रतिद्वंद्वी भाजपा नेता जया प्रदा की तरफ आपत्तिजनक इशारा करते हुए कहा है कि अश्लीलता को सम्मान देने वाला समाज कभी आगे नहीं बढ़ सकता।

खां ने रविवार रात को आयोजित एक कार्यक्रम में जया की तरफ इशारा करते हुए उनके बारे में अभद्र शब्दों का इस्तेमाल किया। उन्होंने नाम लिये बगैर कहा ''मैं ... लफ्ज खासतौर पर इस्तेमाल कर रहा हूं और लोग जान रहे हैं कि यह लफ्ज कहां जाकर लग रहा है। जिस समाज में इस लफ्ज को मोहतरम (सम्मानजनक) मान लिया जाएगा, क्या तरक्की करेगा वह समाज? वह कैसे सिर उठाकर चलेगा? उन्होंने कहा ''शरीफों की इज्जत वो लोग उतारेंगे? लोग रास्ते बताएंगे? ऐसे लोग, अपने आपको देवी—देवता बनाएंगे? हमारे मरे हुए मां—बाप तीन दिन तक टेलीविजन पर डिस्कस होंगे?

देखा आपने, अंजाम क्या हुआ? कितनी दौलत खर्च हुई, कितनी ताकत लगायी गयी। कहते थे कि आजम खां जीत गया तो जड़ से नाक निकल जाएगी।''

खां ने कहा ''क्या हम इतने बुरे हैं, सिर्फ इसलिये कि हम बच्चों को पढ़ाना चाहते हैं। हम बच्चों के हाथ में कलम देना चाहते हैं। हम उन्हें एक बाइज्जत जिंदगी देना चाहते हैं? लोग सिर्फ हमारे बच्चों से साइकिल के पंक्चर जुड़वाना चाहते हैं, हम चाहते हैं कि वो बच्चे भी कुर्सियों पर बैठें।''

लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी जया को पराजित करने वाले खां ने चुनाव के दौरान भी अपनी प्रतिद्वंद्वी पर अभद्र टिप्पणी की थी। इसकी वजह से चुनाव आयोग ने उनके चुनाव प्रचार करने पर 72 घंटे के लिये रोक लगा दी थी। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशजयाप्रदाआज़म खान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर