लाइव न्यूज़ :

यूपी चुनाव 2022: अखिलेश यादव ने कहा- काशी विश्वनाथ कॉरिडोर हमारी सरकार में हुआ था पास

By रुस्तम राणा | Updated: December 13, 2021 10:44 IST

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि काशी विश्वनाथ कॉरिडोर परियोजना को उनकी सरकार ने मंजूरी दी थी और उनके पास दस्तावेजी सबूत भी हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअखिलेश यादव ने कहा - सबूत के रूप में मेरे पास है दस्तावेजअखिलेश का दावा - हमारी सरकार में पास हुआ था काशी विश्वनाथ कॉरिडोर

लखनऊ: आज वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का उद्घाटन भव्य रूप में किया जाएगा। जहां बीजेपी आगामी यूपी चुनाव 2022 में पीएम मोदी के इस ड्रीम प्रोजेक्ट का लाभ उठाना चाहेगी तो वहीं समाजवादी पार्टी भी इसका श्रेय लेने का दावा करने लगी है। समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का क्रेडिट लेने का दावा किया है। 

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि काशी विश्वनाथ कॉरिडोर परियोजना को उनकी सरकार ने मंजूरी दी थी और उनके पास दस्तावेजी सबूत भी हैं। अखिलेश ने रविवार को कहा, "बस इसलिए कि जनता यह सवाल नहीं पूछती है, वे काशी विश्वनाथ कॉरिडोर ला रहे हैं और अगर कोई कैबिनेट है जिसने काशी विश्वनाथ कॉरिडोर को पारित किया है, तो वह समाजवादी पार्टी की सरकार थी। राज्य के पूर्व सीएम ने कहा "हम आपको दस्तावेज मुहैया कराएंगे। क्योंकि इस बार हम सबूत के साथ बात करेंगे।"

अखिलेश यादव ट्विटर पर भी इस बात को लिखा और मौजूदा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि 'पैदलजीवी' बताते हुए  सपा सरकार द्वारा चलाए गए वरुणा नदी के सफाई अभियान को क्यों रोका गया और मेट्रो (रेल) का क्या हुआ?

बता दें कि अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश में 2012 से 2017 तक सत्ता में थी, इसके बाद योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी ने साथ राज्य में सरकार बनाई।

अब राज्य के विधानसभा चुनाव नजदीक हैं। ऐसे में भाजपा और सपा के बीच काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का क्रेडिट लेने की सियासी जंग तेज होगी। आगामी चुनाव में सत्ताधारी पार्टी बीजेपी अपनी सत्ता बरकरार रखना चाहती है। वहीं विपक्षी पार्टी राज्य में वापसी की उम्मीद कर रही है।

टॅग्स :अखिलेश यादवसमाजवादी पार्टीKashiनरेंद्र मोदीयोगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत