लाइव न्यूज़ :

दक्षिण कश्मीर है अब आतंकियों का गढ़, इस साल अब तक यहां 55 आतंकियों को किया जा चुका है ढेर

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: May 11, 2022 16:06 IST

इस साल अभी तक मारे गए 80 के करीब आतंकियों में से 55 को दक्षिण कश्मीर के चार जिलों में ही ढेर किया गया है। इसके पीछे का कारण, सुरक्षाबलों द्वारा अमरनाथ यात्रा की सकुशलता का टारगेट लेकर छेड़ा गया ‘तलाश करो और मार डालो’ अभियान है।

Open in App
ठळक मुद्देइस साल मारे गए 80 में से 55 आतंकियों को दक्षिण कश्मीर में ही ढेर किया गया यहां सेना का आतंकियों के खिलाफ ‘तलाश करो और मार डालो’ अभियान जारी

जम्मू: अमरनाथ यात्रा आरंभ करवाए जाने की घोषणा के बाद से ही दक्षिण कश्मीर आतंकी मुठभेड़ों का हॉट स्पॉट बन चुका है। इस साल अभी तक मारे गए 80 के करीब आतंकियों में से 55 को दक्षिण कश्मीर के चार जिलों में ही ढेर किया गया है। इसके पीछे का कारण, सुरक्षाबलों द्वारा अमरनाथ यात्रा की सकुशलता का टारगेट लेकर छेड़ा गया ‘तलाश करो और मार डालो’ अभियान है।

कश्मीर रेंज के आईजी विजय कुमार भी कल मारे गए दो आतंकियों को लेकर यह कहा कि अमरनाथ यात्रा पर खतरा टाल दिया गया है। उनके बकौल, आंतकियों का टारगेट अब अमरनाथ यात्रा है तो सुरक्षाबलों का भी टारगेट अब वे आतंकी हैं जो इस यात्रा को निशाना बनाना चाहते हैं। हालांकि सूत्र कहते हैं कि अमरनाथ यात्रा पर खतरा अभी पूरी तरह से इसलिए नहीं टला है क्योंकि बहुत से आतंकी सीमा पार से इन्हीं जिलों में आ चुके हैं।

दक्षिण कश्मीर से होकर अमरनाथ यात्रा में श्रद्धालु शिरकत करते हैं। फिलहाल तीन महीनों से अनंतनाग, पुलवामा, कुलगाम और शोपियां सुरक्षाबलों के ‘तलाश करो और मार डालो’ अभियान से थर्रा रहे हैं। इस अवधि में करीब 60 गिरफ्तार किए गए। ओवर ग्राउंड समर्थकों में से 42 को इन्हीं चार जिलों में पकड़ा गया और भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बरामद किया गया।

अगर सुरक्षाधिकारियों की मानें तो दक्षिण कश्मीर समेत अन्य इलाकों में तेज होते आतंकी हमले आतंकियों की उस हताशा का परिणाम है जो सेना के ‘तलाश करो और मार डालो’ अभियान से उनमें फैली हुई है। खबरों के मुताबिक, अमरनाथ गुफा के रास्तों पर सेना के जवानों की तैनाती का कार्य विपरीत मौसम के बावजूद इस बार जल्दी ही आरंभ हो जाएगा। 

सेना तैनाती से पूर्व क्षेत्र को आतंकियों से मुक्त कर लेना चाहती है। वैसे अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा की खातिर सेना की तैनाती आधिकारिक तौर पर नहीं होगी। सेनाधिकारी कहते हैं कि उनके पास यात्रा के बाहरी इलाकों की सुरक्षा का भार हमेशा की तरह रहेगा। वहीं सूत्रों के अनुसार, अन्य सुरक्षाबलों को इस बार भी खतरे को भांपते हुए सेना की कमान के तहत ही अमरनाथ यात्रा में कार्य करना होगा।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत