लाइव न्यूज़ :

South India In Bjp 2024: कर्नाटक, केरल, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु पर फोकस, कई सांसद मंत्रिपरिषद में होंगे शामिल, 129 सीट पर नजर

By सतीश कुमार सिंह | Updated: June 9, 2024 19:23 IST

South India In Bjp 2024 Modi New Cabinet: नरेन्द्र मोदी आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के कई सांसदों को अपने मंत्रिपरिषद में शामिल करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देSouth India In Bjp 2024 Modi New Cabinet:  आंध्र प्रदेश से विजयी हुए तेदेपा और भाजपा के दो-दो सांसद मोदी के साथ मंत्रिपद की शपथ लेंगे।South India In Bjp 2024 Modi New Cabinet: आंध्र प्रदेश में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने 25 लोकसभा सीट में से 21 पर जीत हासिल की है। South India In Bjp 2024 Modi New Cabinet:  राजग के घटक के तौर पर भाजपा, तेदेपा और जनसेना ने साथ चुनाव लड़ा था।

South India In Bjp 2024 Modi New Cabinet: दक्षिण भारत के राज्य कर्नाटक, केरल, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने फोकस करना शुरू कर दिया है। इन राज्यों में लोकसभा की 129 सीट हैं। कर्नाटक में 28, केरल में 20, तेलंगाना में 17, आंध्र प्रदेश में 25  और तमिलनाडु में 39 सीट है। भाजपा ने केरल में एक सीट पर जीत हासिल किया है। दक्षिणी राज्यों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)-नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के सहयोगियों को पुरस्कृत करने के इरादे से रविवार को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे नरेन्द्र मोदी आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के कई सांसदों को अपने मंत्रिपरिषद में शामिल करेंगे। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

सूत्रों ने बताया कि आंध्र प्रदेश से विजयी हुए तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) और भाजपा के दो-दो सांसद मोदी के साथ मंत्रिपद की शपथ लेंगे। आंध्र प्रदेश में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने 25 लोकसभा सीट में से 21 पर जीत हासिल की है। राज्य में राजग के घटक के तौर पर भाजपा, तेदेपा और जनसेना ने साथ चुनाव लड़ा था।

सूत्रों के मुताबिक, तीन बार के सांसद के. राम मोहन नायडू को कैबिनेट मंत्री बनाए जाने की संभावना है, जबकि पहली बार सांसद बने डॉ. चंद्रशेखर पेम्मासानी को राज्य मंत्री बनाया जा सकता है। उद्योगपति और तेदेपा नेता जयदेव गल्ला ने दोनों नेताओं को उनके संभावित तौर पर मंत्रिमंडल में शामिल होने पर बधाई दी।

आंध्र प्रदेश में भाजपा ने तीन सीट पर जीत दर्ज की है और नवनिर्वाचित सांसद एवं पार्टी की राज्य इकाई की प्रमुख डी. पुरंदेश्वरी और नरसापुरम के सांसद भूपति राजू श्रीनिवास वर्मा को मंत्री बनाए जाने की संभावना है। आंध्र प्रदेश में दो सीट पर जीत दर्ज करने वाली जनसेना को लोकसभा उपाध्यक्ष का पद मिलने की संभावना है।

तेलंगाना में भाजपा को भारी सफलता मिली है और राज्य की 17 सीट में से आठ पर जीत दर्ज की है। राज्य से बंडी संजय और जी किशन रेड्डी के मंत्री पद की शपथ लेने की संभावना है। सूत्रों ने बताया कि कर्नाटक में भाजपा के कोटे से चार सांसदों को सरकार में शामिल किए जाने की संभावना है।

उन्होंने बताया कि सहयोगी जनता दल (सेक्युलर) के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी को केंद्रीय मंत्री बनाया जा सकता है। कर्नाटक में राजग को 28 में से 19 सीट मिली है। इनमें भाजपा की 17 और जनता दल (सेक्युलर) की दो सीट शामिल हैं। 

टॅग्स :नरेन्द्र मोदी शपथ ग्रहण समारोहनरेंद्र मोदीएन चन्द्रबाबू नायडूआंध्र प्रदेश लोकसभा चुनाव २०२४आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव 2024तेलंगानाBJPकर्नाटककेरलTamil Nadu
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम