लाइव न्यूज़ :

एसटी का दर्जा मांग रहे कुर्मी समुदाय के प्रदर्शन के कारण दक्षिण पूर्व रेलवे ने रद्द कीं 46 ट्रेनें; 8 को बीच में ही रोका गया, देखें सूची

By भाषा | Updated: April 5, 2023 13:16 IST

दक्षिण पूर्व रेलवे की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, खड़गपुर मंडल के खड़गपुर-टाटानगर खंड के पश्चिम मेदिनीपुर जिले के खेमासुली स्टेशन और आद्रा मंडल के आद्रा-चांडिल खंड के पुरुलिया जिले के कुस्तौर स्टेशन पर कुर्मी समुदाय के सदस्यों द्वारा सुबह पांच बजे से किए जा रहे प्रदर्शन के मद्देनजर कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देकुर्मी समुदाय अनुसूचित जनजाति (एसटी) का दर्जा मांग रहा है।इस मांग को लेकर समुदाय ने पश्चिम बंगाल में दो रेलवे स्टेशन पर प्रदर्शन तथा नाकाबंदी कर दी।46 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया जबकि आठ अन्य ट्रेनों को उनके गंतव्य से पहले बीच में ही रोक दिया गया। 

कोलकाताः कुर्मी समुदाय द्वारा पश्चिम बंगाल में दो रेलवे स्टेशन पर प्रदर्शन तथा नाकाबंदी के कारण दक्षिण पूर्व रेलवे (एसईआर) ने बुधवार को कम से कम 46 एक्सप्रेस तथा यात्री ट्रेनों को रद्द कर दिया और आठ अन्य को उनके गंतव्य से पहले बीच में ही रोक दिया गया। एक रेलवे अधिकारी ने बताया कि कुर्मी समुदाय अनुसूचित जनजाति (एसटी) का दर्जा मांग रहा है।

एसईआर की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, खड़गपुर मंडल के खड़गपुर-टाटानगर खंड के पश्चिम मेदिनीपुर जिले के खेमासुली स्टेशन और आद्रा मंडल के आद्रा-चांडिल खंड के पुरुलिया जिले के कुस्तौर स्टेशन पर कुर्मी समुदाय के सदस्यों द्वारा सुबह पांच बजे से किए जा रहे प्रदर्शन के मद्देनजर 12814 टाटानगर-हावड़ा स्टील एक्सप्रेस, 12021 हावड़ा बारबिल जन शताब्दी एक्सप्रेस, 12871 हावड़ा-टिटलागढ़ एक्सप्रेस को रद्द कर दिया गया है।

प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 08649 आद्रा-पुरुलिया मेमू स्पेशल, 03595 बोकारो स्टील सिटी-आसनसोल मेमू स्पेशल, 03598 आसनसोल-रांची मेमू स्पेशल, 08650 पुरुलिया-आद्रा मेमू स्पेशल, 18085 खड़गपुर-रांची मेमू एक्सप्रेस, 18116 चक्रधरपुर-गोमोह एक्सप्रेस, 03592 आसनसोल-बोकारो स्टील सिटी मेमू स्पेशल, 13301 धनबाद-टाटानगर एक्सप्रेस, 18183 टाटानगर-दानापुर एक्सप्रेस, 03594 आसनसोल-पुरुलिया मेमू स्पेशल ट्रेन आदि को भी रद्द किया गया है। इनके अलावा आठ अन्य ट्रेनों को उनके गंतव्य से पहले बीच में ही रोक दिया गया। 

टॅग्स :पश्चिम बंगालRailways
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारतBengal SIR: समीक्षा प्रक्रिया के बाद पूर्व सांसद तरुण मंडल का नाम मतदाता सूची से हटा

ज़रा हटकेचलती ट्रेन से उतरने की कोशिश, पटरी पर फिसला यात्री, 'भगवान' बनकर टीटीई ने बचा ली जान?, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल?

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'