लाइव न्यूज़ :

RCEP समझौते में शामिल नहीं होगा भारत, पीएम मोदी ने की घोषणा, कहा- हमारी चिंताओं को दूर नहीं किया जा सका है

By विनीत कुमार | Updated: November 4, 2019 18:27 IST

भारत ने फिलहाल आरसीईपी में शामिल नहीं होने का फैसला किया है। सूत्रों के अनुसार भारत सरकार का मानना है कि इस समझौते को लेकर अभी देश की जरूरी चिंताएं अपनी जगह पर बनी हुई हैं।

Open in App
ठळक मुद्देआरसीईपी में शामिल होने से भारत ने फिलहाल इनकार कियासरकार के सूत्रों के अनुसार आरसीईपी समझौता इसकी मूल मंशा को नहीं दर्शा रहा है

भारत ने क्षेत्रीय व्यापक आर्थिक भागीदारी (आरसीईपी) समझौते में शामिल नहीं होने का फैसला किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को आरसीईपी शिखर बैठक में अपने संबोधन में यह घोषणा की। प्रधानमंत्री ने कहा कि आरसीईपी समझौते को लेकर चल रही वार्ताओं में भारत द्वारा उठाए गए मुद्दों और चिंताओं को दूर नहीं किया जा सका है। इसके मद्देनजर भारत ने यह फैसला किया है।

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मानना है कि अभी समझौते को लेकर भारत की जरूरी चिंताएं अपनी जगह पर बनी हुई हैं। आरसीईपी समझौता इसकी मूल मंशा को नहीं दर्शाता है। इसका परिणाम उचित या संतुलित नहीं नजर आ रहा है।

सूत्रों के अनुसार आरसीईपी के मुख्य मुद्दों में जिस पर भारत ने चिंता जताई है, उनमें - आयात वृद्धि के खिलाफ अपर्याप्त संरक्षण, चीन के साथ अपर्याप्त अंतर, आधार वर्ष को 2014 के रूप में रखना और बाजार पहुंच और गैर-टैरिफ बाधाओं पर कोई विश्वसनीय भरोसा नहीं होना शामिल है। भारत का कहना है कि इस समझौते में चीन की प्रधानता नहीं होनी चाहिए। इससे भारत को व्यापारिक घाटा होने की आशंका है।

सरकार के सूत्रों के अनुसार, 'भारत का रुख व्यावहारिकता का मिश्रण है, जो गरीबों के हितों की रक्षा करने और भारत के सेवा क्षेत्र को लाभ देने के प्रयास की बात करता है न कि वह सेक्टरों में वैश्विक प्रतिस्पर्धा से दूर जाना चाहता हैं।' 

इससे पहले माना जा रहा था कि भारत और आसियान सदस्यों समेत 16 देशों के नेता आपस में दुनिया का सबसे बड़ा मुक्त व्यापार क्षेत्र बनाने को लेकर चल रही बातचीत के सफलतापूर्वक सफल होने की सोमवार को घोषणा कर सकते हैं। हालांकि, राजनयिक सूत्रों का कहना था इस समझौते पर कुछ नए उभरे मुद्दों को लेकर इस पर औपचारिक रूप से हस्ताक्षर की तारीख अगले साल फरवरी तक टल सकती है। 

प्रधानमंत्री मोदी सहित इन देशों के नेता थाईलैंड में तीन दिवसीय आसियान सम्मेलन, पूर्व एशिया शिखर सम्मेलन और आरसीईपी व्यापार वार्ता के सिलसिले में मौजूद हैं। आरसीईपी को लेकर बातचीत सात साल से चल रही है।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीइंडियाचीन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया