लाइव न्यूज़ :

'सॉरी भारत माता, क्योंकि...'17 साल की लड़की ने सुसाइड नोट में ये लिखकर की आत्महत्या, जानें क्या है पूरा मामला?

By स्वाति सिंह | Updated: December 14, 2020 19:29 IST

'सॉरी भारत माता क्योंकि...' महाराष्ट्र के पंढरपुर में तीन पुरुषों द्वारा उत्पीड़न के कारण कथित तौर पर एक 17 साल की लड़की ने आत्महत्या कर ली। इसके पीछे की वजह आपको हैरान कर देगी।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र के पंढरपुर में एक 17 साल की लड़की ने तीन शख्स से परेशान होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।सात दिसंबर की सुबह को लड़की अपने घर में फांसी के फंदे से लटकती मृत मिली।

पुणे: महाराष्ट्र के पंढरपुर में एक 17 साल की लड़की ने तीन शख्स से परेशान होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने कहा कि सात दिसंबर की सुबह को लड़की अपने घर में फांसी के फंदे से लटकती मृत मिली।

रिपोर्ट्स की मानें तो पुलिस का कहना है कि लड़की सात दिसंबर की सुबह अपने घर में फांसी के फंदे से लटकती हुई मृत मिली थी। बताया जा रहा है कि युवती भारतीय सेना में जाने चाहती थी। उसने अपने सुसाइड नोट में भी भारतीय सेना में जाने के सपने का जिक्र किया है। उसने लिखा था,' सॉरी भारत माता क्योंकि देश के सैनिक की वर्दी पहनने और तिरंगे का बैज लगाने का मेरा सपना सच नहीं होगा, क्योंकि मैं तीन लोगों से परेशान होकर खुदकुशी करने जा रही हूं।'

पुलिस अधिकारी के मुताबिक लड़की ने सुसाइड नोट में तीनों आरोपियों का भी नाम लिखा है, जो उसे परेशान कर रहे थे। पंढरपुर थाने के वरिष्ठ निरीक्षक प्रशांत भास्मे के मुताबिक तीनों आरोपियों की पहचान कर उन्हें भारतीय दंड संहिता की धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है। सुसाइड नोट की मानें तो लड़की ने लिखा है, आरोपियों में एक ने उसका हाथ पकड़ा था और इसके बारे में किसी को न बताने की धमकी दी थी। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस