लाइव न्यूज़ :

विपक्षी नेताओं से सोनिया गांधी ने की बात, कहा- भारत को दर्द दूर करने वाले राष्ट्रपति की जरूरत

By मनाली रस्तोगी | Updated: June 12, 2022 08:20 IST

राष्ट्रपति चुनाव को लेकर कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने विपक्षी नेताओं से संपर्क किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि देश को ऐसे राष्ट्रपति की जरूरत है, जो लोगों के दर्द को दूर कर सके।

Open in App
ठळक मुद्देसोनिया गांधी ने विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे को अन्य नेताओं के साथ समन्वय करने के लिए नियुक्त किया है।राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए मतदान 18 जुलाई को होगा।

नई दिल्ली: कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने आगामी राष्ट्रपति चुनावों को लेकर राकांपा प्रमुख शरद पवार और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी सहित विपक्षी नेताओं से संपर्क किया। चर्चा के बाद सोनिया गांधी ने विपक्ष के नेता (एलओपी) मल्लिकार्जुन खड़गे को अन्य नेताओं के साथ समन्वय करने के लिए नियुक्त किया है क्योंकि वह कोविड पॉजिटिव हैं।

कांग्रेस का मत है कि देश को एक ऐसे राष्ट्रपति की आवश्यकता है जो संविधान, लोकतांत्रिक संस्थाओं और नागरिकों को सत्ताधारी दल द्वारा जारी हमले से बचा सके। हालांकि पुरानी पार्टी ने किसी विशेष नाम का सुझाव नहीं दिया है, लेकिन उसने कहा कि यह लोगों के लिए एक राष्ट्रपति का चुनाव करने के लिए है जो भारत के 'खंडित सामाजिक ताने-बाने' काम करे और लोगों का दर्द दूर करे। 

पार्टी ने एक बयान में कहा कि चर्चा और विचार-विमर्श खुले दिमाग और इसी भावना के अनुरूप होना चाहिए। हमारा मानना ​​है कि कांग्रेस को अन्य राजनीतिक दलों के साथ मिलकर इस चर्चा को आगे बढ़ाना चाहिए। बता दें कि राष्ट्रपति चुनाव के लिए 15 जून को नोटिफिकेशन जारी होगा। वहीं, 29 जून नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख है। 30 जून तक स्क्रूटनी होगी, जबकि 2 जुलाई नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख है। राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए मतदान 18 जुलाई को होगा।

टॅग्स :सोनिया गाँधीSonia Opposition Meeting Oppositionममता बनर्जीशरद पवार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब