लाइव न्यूज़ :

एग्जिट पोल नतीजे पर पहली बार सामने आई सोनिया गांधी की प्रतिक्रिया, कहा- "बस इंतजार करें और देखें"

By मनाली रस्तोगी | Updated: June 3, 2024 12:53 IST

सोनिया गांधी ने कहा कि कांग्रेस को पूरी उम्मीद है कि लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे एग्जिट पोल में दिखाए गए नतीजों से बिल्कुल विपरीत होंगे।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले एनडीए को लोकसभा चुनाव में बड़ा बहुमत मिलने की उम्मीद है।अधिकांश एग्जिट पोल में भविष्यवाणी की गई है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार सत्ता बरकरार रखेंगे।'इंडिया टुडे-एक्सिस मॉय इंडिया' ने अपने सर्वेक्षण में राजग को 361-401 सीट मिलने की संभावना जताई है।

नई दिल्ली: सोनिया गांधी ने सोमवार को एग्जिट पोल के नतीजों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कांग्रेस को पूरी उम्मीद है कि लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे पोलस्टर्स की भविष्यवाणी के बिल्कुल विपरीत होंगे। 4 जून को घोषित होने वाले चुनाव परिणामों से उनकी अपेक्षाओं के बारे में पूछे जाने पर सोनिया गांधी ने समाचार एजेंसी पीटीआई से कहा, "हमें इंतजार करना होगा, बस इंतजार करें और देखें।"

कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी ने कहा, "हमें पूरी उम्मीद है कि एग्जिट पोल जो दिखा रहे हैं, हमारे नतीजे उसके बिल्कुल विपरीत हैं।" अधिकांश एग्जिट पोल में भविष्यवाणी की गई है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार सत्ता बरकरार रखेंगे। भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले एनडीए को लोकसभा चुनाव में बड़ा बहुमत मिलने की उम्मीद है।

लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण का मतदान संपन्न होने के बाद आए कई एग्जिट पोल (चुनाव बाद सर्वेक्षण) में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के तमिलनाडु और केरल में अपना खाता खोलने और कर्नाटक में फिर से एकतरफा जीत हासिल करने का अनुमान जताया गया है।

'इंडिया टुडे-एक्सिस मॉय इंडिया' ने अपने सर्वेक्षण में राजग को 361-401 सीट मिलने की संभावना जताई है। उसका अनुमान है कि 'इंडिया' गठबंधन को 131-166 सीट से संतोष करना पड़ेगा। 'एबीपी-सी वोटर' ने भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन के लिए 353-383 सीटें और विपक्षी 'इंडिया' गठबंधन के लिए 152-182 सीटों का अनुमान लगाया है। 

'टुडेज़ चाणक्य' ने 2019 के चुनावों की तुलना में भाजपा और उसके गठबंधन के लिए कहीं अधिक सीटें मिलने की भविष्यवाणी की है। इसने भाजपा को 335 सीटें और राजग को 400 सीटें दी हैं। इसने विपक्षी गठबंधन को 107 सीटें दी हैं। अगर एग्जिट पोल सच साबित होते हैं, तो मोदी अपनी पार्टी को लगातार तीसरी बार चुनाव में जीत दिलाने के मामले में देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगे।

रिपब्लिक टीवी-पी मार्क' के सर्वेक्षण में दावा किया गया है कि 543 सदस्यीय लोकसभा में सत्तारूढ़ गठबंधन 359 सीट तक जीत हासिल करेगा और विपक्षी 'इंडिया' गठबंधन को 154 सीट मिलेंगी। 'रिपब्लिक टीवी-मैट्रिज़' के एग्जिट पोल में राजग को 353-368 सीट और विपक्ष को 118-133 सीट मिलने का अनुमान जताया गया है। 

'जन की बात' के सर्वेक्षण में सत्तारूढ़ राजग को 362-392 सीट और विपक्षी गठबंधन को 141-161 सीट दी गई हैं। 'इंडिया टीवी-सीएनएक्स' ने अपने अनुमान में राजग को 371-401 और 'इंडिया' गठबंधन को 109-139 सीटें दीं, जबकि 'न्यूज नेशन' द्वारा अनुमान जताया गया है कि राजग को 342-378 और 'इंडिया' गठबंधन को 153-169 सीट मिल सकती हैं। 

वर्ष 2019 के चुनाव में भाजपा ने 303 सीट जीती थी, जबकि राजग की संख्या 353 थी। कांग्रेस को 53 सीट और उसके सहयोगियों को 38 सीट मिली थीं। इस लोकसभा चुनाव में भाजपा से मुकाबला करने के लिए विपक्षी दलों द्वारा 'इंडिया' गठबंधन का गठन किया गया। 

टॅग्स :सोनिया गाँधीलोकसभा चुनाव परिणाम 2024लोकसभा चुनाव 2024नरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम