लाइव न्यूज़ :

सोनिया गांधी का हमला, बेरोजगारी, मंदी से ध्यान भटकाने के लिए धार्मिक आधार पर बंटवारे की हो रही है साजिश

By भाषा | Updated: January 25, 2020 20:56 IST

सोनिया ने एक बयान में देशवासियों को 71वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा, ''70 वर्ष पूर्व देश के लोगों की आकांक्षाओं व इच्छाओं के अनुरूप भारत के संविधान को देश व देशवासियों ने अपनाया व लागू किया। हमारे संविधान की प्रस्तावना में सबके लिए न्याय, समानता, आज़ादी, धर्मनिरपेक्षता व भाईचारे की भावना रेखांकित है।''

Open in App
ठळक मुद्देसोनिया गाँधी ने मोदी सरकार पर आरोप लगाया आम नागरिक महसूस कर रहा है कि मौजूदा शासन के हाथों में संवैधानिक मूल्य सुरक्षित नहीं हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर शनिवार को नरेंद्र मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला और आरोप लगाया कि आर्थिक मंदी एवं बेरोजगारी की समस्या से ध्यान भटकाने के लिए धार्मिक आधार पर लोगों को बांटने तथा संविधान को कमजोर करने की साजिश हो रही है।

सोनिया ने एक बयान में देशवासियों को 71वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा, ''70 वर्ष पूर्व देश के लोगों की आकांक्षाओं व इच्छाओं के अनुरूप भारत के संविधान को देश व देशवासियों ने अपनाया व लागू किया। हमारे संविधान की प्रस्तावना में सबके लिए न्याय, समानता, आज़ादी, धर्मनिरपेक्षता व भाईचारे की भावना रेखांकित है।''

उन्होंने कहा, "संविधान का हर अक्षर केवल एक शब्द मात्र नहीं, पर हर नागरिक का जीवनदर्शन व सरकारों के लिए शासन चलाने का जीवंत रास्ता है। '' कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ''यह रास्ता गांधी जी के नेतृत्व में करोड़ों स्वतंत्रता सेनानियों की कुर्बानी से लिखा गया है, जहां हर भारतवासी को सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय, विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता, प्रतिष्ठा और अवसर की समता के अधिकार सुनिश्चित किए गए हैं।" उन्होंने आरोप लगाया, ''सच्चाई यह है कि आज देश के संविधान व संवैधानिक मूल्यों पर षडयंत्रकारी हमला बोला जा रहा है। संवैधानिक मान्यताओं पर संस्थागत तौर से अतिक्रमण किया जा रहा है व संवैधानिक संस्थाओं को व्यक्तिगत निरंकुशता की बलि चढ़ायी जा रही है।''

सोनिया ने कहा, '' ऐसे में संविधान की रक्षा के लिए एकजुट होकर खड़े होना हर देशवासी का कर्तव्य है।" उन्होंने कहा, ''आज खेती और किसान बर्बादी की कगार पर हैं। देश का भविष्य - देश का नौजवान रोजगार और सम्मान के लिए दर दर की ठोकरें खाने को मजबूर है। मंदी और तालाबंदी के चलते छोटे छोटे व्यवसायी व दुकानदार अपने आपको असहाय महसूस कर रहे हैं।'' कांग्रेस अध्यक्ष ने दावा किया, '' अर्थव्यवस्था बदहाल है, आर्थिक प्रगति चौपट है व व्यापारिक मंदी हर पायदान पर दस्तक दे रही है। पर आवाज उठाने वाले हर व्यक्ति पर सरकारी तंत्र का दमनचक्र चलाया जा रहा है।''

उन्होंने आरोप लगाया, ''आर्थिक बदइंतजामी, प्रशासनिक दिवालियेपन, बेतहाशा महंगाई, चौतरफा मंदी, असहनीय बेरोजगारी जैसी विफलताओं से ध्यान हटाने के लिए देशावासियों को धर्म, क्षेत्रवाद और भाषा के आधार पर बांटने तथा संविधान को कमजोर करने की साजिश की जा रही है।'' सोनिया ने दावा किया, '' देश में अप्रत्याशित तौर से अशांति, भय व असुरक्षा का वातावरण पैदा किया गया है। आम नागरिक महसूस कर रहा है कि मौजूदा शासन के हाथों में संवैधानिक मूल्य सुरक्षित नहीं हैं।'' उन्होंने कहा, ''आज संविधान की रक्षा का दायित्व हर देशवासी के कंधे पर है।''

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ''आइये, निजी स्वार्थों व राजनैतिक लोलुपताओं से परे हट राष्ट्र निर्माण का नव संकल्प लें। हर देशवासी संविधान की सुरक्षा और देश की एकता को मजबूत करने के कर्तव्यबोध को आत्मसात करे। यही संविधान के प्रति सच्ची प्रतिबद्धता व राष्ट्रभक्ति का सूचक है।" 

टॅग्स :सोनिया गाँधीकांग्रेसनरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप