लाइव न्यूज़ :

उद्वव ठाकरे को सोनिया गांधी ने किया साफ, CAA-NRC पर महाराष्ट्र का कोई भी फैसला एकतरफा नहीं, समन्वय समिति करेगी तय 

By शीलेष शर्मा | Updated: February 22, 2020 06:26 IST

एनसीपी और कांग्रेस दोनों ही सहयोगी दल सीएए और एनआरसी को लेकर विरोध में खड़े है जिससे उद्वव ठाकरे को पहले ही अवगत करा दिया जा चुका है

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि यह संवेदनशील मुद्दा है जिस पर तीनों दल बैठकर आपसी परामर्श से कोई फैसला लेगें.सोनिया गांधी और उद्वव ठाकरे की आज मुलाकात तकरीबन एक घंटे चली।

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्वव ठाकरे को दो टूक शब्दों में साफ कर दिया कि सीएए, एनआरसी जैसे मुद्दों पर कोई एकतरफा फैसला नहीं लिया जा सकता. सरकार इस पर क्या रुख अपनाएगी इसका फैसला तीनों दलों की समन्वय समिति की बैठक में आपसी विचार-विमर्श के बाद लिये जाने की जरुरत है.

उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ठाकरे के उस बयान से खासी नाराज थी जो उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात करने के बाद मीडिया के सामने दिया. जिसमें उन्होंने सीएए और एनआरसी को लेकर संकेत दिये थे कि इन दोनों को लागू करने में उन्हें कोई आपत्ति नहीं है.  

गौरतलब है कि एनसीपी और कांग्रेस दोनों ही सहयोगी दल सीएए और एनआरसी को लेकर विरोध में खड़े है जिससे उद्वव ठाकरे को पहले ही अवगत करा दिया जा चुका है.कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि यह संवेदनशील मुद्दा है जिस पर तीनों दल बैठकर आपसी परामर्श से कोई फैसला लेगें और उसके बाद ही राज्य की सरकार तय करेगी कि सीएए और एनआरसी को लेकर सरकार का रुख क्या होगा.

लगभग एक घंटे चली बैठक में सोनिया गांधी और उद्वव ठाकरे ने आमने-सामने बातचीत की जिसमें एनआरसी और सीएए के अलावा किसानों को लेकर सरकार की योजना, कानून व्यवस्था पर सरकार का रुख जैसे अहम मुद्दों पर ठाकरे ने सोनिया गांधी को अवगत कराया. 

टॅग्स :सोनिया गाँधीउद्धव ठाकरेउद्धव ठाकरे सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

भारतSonia Gandhi health update: सिस्टमिक इन्फेक्शन के लिए एंटीबायोटिक्स से इलाज?, मां को देखने सर गंगा राम अस्पताल पहुंचे राहुल गांधी

भारत48 वर्षों तक कांग्रेस का मुख्यालय?, 24 अकबर रोड और 5 रायसीना रोड स्थित कार्यालयों को 28 मार्च तक खाली करने का नोटिस, जानिए इतिहास?

भारतअब कैसी हैं सोनिया गांधी की तबीयत? अचानक सीने में दर्द की शिकायत के चलते अस्पताल में हुई भर्ती

भारतइजराइल-ईरान विवाद: सोनिया गांधी ने खामेनेई की हत्या पर संसद में बहस की मांग की

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब