लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में शिवसेना सरकार बनाने पर कांग्रेस ने फांस दिया पेच, कल मुंबई में पार्टी बनाएगी आगे की रणनीति

By रामदीप मिश्रा | Updated: November 11, 2019 20:33 IST

महाराष्ट्र विधानसभा की 288 सीटों पर हुए चुनावों में 105 सीटें जीतते हुए बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। राज्य के चुनाव में शिवसेना को 56 सीटें मिलीं। इसके अलावा राकांपा को 54 और कांग्रेस को 44 सीटें मिलीं।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र में सरकार के गठन को लेकर कांग्रेस ने पेच फांस दिया है।दिल्ली में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास पर हुई बैठक के बाद भी कोई हल नहीं निकला है।

महाराष्ट्र में सरकार के गठन को लेकर कांग्रेस ने पेच फांस दिया है। दिल्ली में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास पर हुई बैठक के बाद भी कोई हल नहीं निकला है। इस बीच कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा है कि सोनिया गांधी ने एनसीपी प्रमुख से बातचीत की है। आगे की रणनीति के बारे में कल मंगलवार को मुंबई में चर्चा होगी।

समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, महाराष्ट्र में राजनीति स्थिति को लेकर सोनिया गांधी के आवास पर शाम को हुई बैठक में शामिल राज्य के प्रभारी मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि हमने पहले ही एक प्रेस नोट जारी किया है और उसमें उल्लेख किया है कि हमने कार्यसमिति के सदस्यों और पीसीसी नेताओं के साथ चर्चा की है। हमारे कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शरद पवार जी से बात की है। आगे की चर्चा कल मुंबई में होगी। सूत्रों ने लोकमत संवाददता शीलेष शर्मा को बताया है कि एनसीपी प्रमुख शरद पवार से मिलने महाराष्ट्र के कांग्रेस प्रभारी मल्लिकार्जुन खड़गे, अहमद पटेल और केसी वेणुगोपाल कल मुंबई जाएंगे।

दिल्ली में सोनिया गांधी के आवास पर हुई बैठक के बाद कांग्रेस ने शिवसेना को अपना समर्थन देने को लेकर पत्ते साफ नहीं किए हैं। इस बैठक में कांग्रेस ने महाराष्ट्र के दिग्गज नेताओं समेत पार्टी के कई पदाधिकारियों को बुलाया था। एनसीपी पहले ही शिवसेना को समर्थन दे चुकी है। सिर्फ कांग्रेस से समर्थन की हरी झंडी दिखाना बाकी रह गया है।   आपको बता दें कि महाराष्ट्र विधानसभा की 288 सीटों पर हुए चुनावों में 105 सीटें जीतते हुए बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। राज्य के चुनाव में शिवसेना को 56 सीटें मिलीं। इसके अलावा राकांपा को 54 और कांग्रेस को 44 सीटें मिलीं। प्रदेश की 288 सदस्यीय विधानसभा में सरकार बनाने के लिये 145 विधायकों का समर्थन जरूरी है। 

मुख्यमंत्री पद को लेकर बीजेपी और शिवसेना के बीच खींचतान खत्म हो चुकी है। दोनों पार्टियों ने गठबंधन कर एकसाथ चुनाव लड़ा और एनडीए को बहुमत भी प्राप्त हुआ, लेकिन शिवसेना मुख्यमंत्री पद के लिए 50:50 का फार्मूला चाहती थी, लेकिन बीजेपी इस पर तैयार नहीं हुई। 

टॅग्स :असेंबली इलेक्शन 2019महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019शिव सेनाकांग्रेसराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीशरद पवारसोनिया गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण